{"_id":"67ab9b88324bbf77600f9804","slug":"75-roadways-buses-were-again-sent-for-maha-kumbh-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-142390-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: महाकुंभ में फिर भेजी गईं रोडवेज की 75 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: महाकुंभ में फिर भेजी गईं रोडवेज की 75 बसें
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रयागराज महाकुंभ में सहारनपुर परिवहन निगम परिक्षेत्र से रोडवेज बसों को फिर बुला लिया है। निगम के चार डिपो से 75 बसों को भेजा गया है, ताकि वहां यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। अब डिपो में बसों की कमी रहेगी। 15 कर्मचारियों को पहले ही भेजा चुका है।
सहारनपुर परिवहन निगम के छह डिपो में 600 से अधिक बसों का बेड़ा हैं। सहारनपुर, छुटमलपुर, मुजफ्फरनगर और खतौली डिपो से 370 बसों को प्रयागराज महाकुंभ भेजा था। इन बसों के महाकुंभ में जाने से यात्रियों को परेशानी हुई थी। करीब पांच दिन ही लौट आई थी। इनका सभी मार्गों पर संचालन सामान्य हो गया था, लेकिन प्रयागराज महाकुंभ में भीड़ बढ़ने से बसों को दोबारा बुला लिया है। इस बार चार डिपो से परिवहन निगम ने 75 बसों को भेजा है।
इनमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और खतौली डिपो से 20-20 बसें और छुटमलपुर डिपो से 15 बसों को भेज दिया है। इसलिए अब इन डिपो में बसों की कमी हो गई है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी होगी। साथ ही निगम के राजस्व पर भी असर पड़ेगा। उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यालय से महाकुंभ में बसों को फिर भेजने के लिए मांग की गई थी। 75 बसों को भेज दिया है।