{"_id":"6024227d8ebc3ee96a2d8368","slug":"73946-candidates-to-be-included-in-up-board-examinations-saharanpur-news-mrt5246102167","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षाओं में 73946 परीक्षार्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षाओं में 73946 परीक्षार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन
-24 अप्रैल से शुरू हो रही हैं सत्र 2021 की यूपी बोर्ड परीक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू हो रही है। दसवीं की परीक्षाएं 24 अप्रैल से दस मई तक तथा 12वीं की परीक्षाएं 24 अप्रैल से 12 मई तक चलेंगी। परीक्षाओं की तिथि जारी होते ही विभागीय अधिकारियों से लेकर प्रधानाचार्य और सबसे अधिक परीक्षार्थी अलर्ट हो गए हैं।
जनपद में इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 73946 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के लिए 104 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर 30 जनवरी तक आपत्तियां मांगी गई थीं। बड़ी संख्या में आई आपत्तियों का निस्तारण अभी चल रहा है। आपत्तियों के आधार पर तमाम एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर रहे हैं। 13 फरवरी तक केंद्र फाइनल होने की संभावना अधिकारी जता रहे हैं। उधर, परीक्षा की तिथि जारी होते ही प्रशासन, विभाग, विद्यालय और विद्यार्थी हरकत में आ गए हैं।
------
जनपद में परीक्षार्थियों की स्थिति
कुल परीक्षार्थी-----------73946 (बालिका 32833), (बालक 41113)
हाईस्कूल-----------------38812 (संस्थागत 38094), (व्यक्तिगत 718)
इंटरमीडिएट-------------35234 (संस्थागत 32561), (व्यक्तिगत 2573)------
यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तिथि जारी कर दी गई है। परीक्षाओं को लेकर विभागीय स्तर पर तैयारी अंतिम चरण में है। परीक्षा केंद्र जल्द फाइनल हो जाएंगे। सबसे बड़ी चुनौती परीक्षाओं को नकलविहीन कराने तथा कोविड-19 की रोकथाम के लिए दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने की रहेगी। इसके लिए केंद्र व्यवस्थापकों को पहले से निर्देशित किया जा चुका है।
विज्ञापन
डॉ. अरुण कुमार दूबे, डीआईओएस।