{"_id":"5f4e83c48ebc3e53365c0bee","slug":"73-000-rupees-withdrawn-from-fraudulent-account-saharanpur-news-mrt4991408191","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी कर खाते से निकाले 73 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगी कर खाते से निकाले 73 हजार रुपये
विज्ञापन
सहारनपुर। साइबर थाना संचालित होने के बाद पहला मामला पहुंचा है। इसमें खाता खेड़ी निवासी व्यक्ति के खाते से 73,627 रुपये ठगी से निकाल लिए । इस व्यक्ति के ही खाते से रुड़की, हरिद्वार सहित अन्य जगहों पर शापिंग और पेट्रोल खरीदने के बारे में भी जानकारी मिली है। साइबर थाना पुलिस अब सीसीटीवी फटेज और ट्रांजेक्शन के आधार पर छानबीन कर रही है।
खाता खेड़ी स्थित सलमान कॉलोनी निवासी दानिश के मुताबिक मंडी समिति रोड स्थित एसबीआई में उसका खाता है। सात अगस्त को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके खाते से यह धनराशि निकाल ली। इसका मोबाइल में संदेश भी नहीं आया। इसके बाद 28 अगस्त को वह फिर से एटीएम पर गया, वहां पता चला बैलेंस कम है। साइबर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया इस प्रकरण की विवेचना शुरू की। पता चला है कि इसके खाते से रुड़की, हरिद्वार सहित अन्य शहरों में शापिंग और पेट्रोल के लिए पैैसे खर्च किए हैं। अभी तक यही संभावना लग रही है कि पीड़ित से अनजाने में किसी अन्य शख्स के साथ एटीएम बदल गया। हालांकि अन्य संभावनाओं पर भी जांच की जा रही है।
ग्रामीण के खाते से निकाले 19500 रुपये
अंबेहटा (सहारनपुर)। चढ़ाव गांव के एकव्यक्ति के खाते से 19500 रुपये गायब होने का मामला प्रकाश में आया। पीड़ित निर्मल सिंह पुत्र चंदन सिंह ने दी तहरीर में कहा बताया कि उसका एसबीआई अंबेहटा शाखा में खाता है। वह अपने खाते से टिडौली, चडाव वह अंबेहटा में स्थित जनसेवा केंद्र के माध्यम से लेनदेन करता है। निर्मल सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले वह पैसे निकलवाने बैंक गया तो बैंक कर्मियों ने खाते में पैसा न होने की बात बताई। जब खाते की डिटेल निकलवाई तो पता चला कि अलग-अलग तारीखों में उसके खाते से 19500 रुपये निकाले हैं। निर्मल सिंह ने कहा उसे अंदेशा है कि उक्त जन सेवा केंद्र वालों ने ही उसके खाते से पैसे निकाले हैं। चौकी प्रभारी नरेश सिंह ने कहा तहरीर लेकर जांच की जा रही है।