फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   72 per cent of the voters voted

72 फीसदी वोटरों ने किया मतदान

Sun, 18 Oct 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 18 Oct 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए शनिवार को हुए तीसरे चरण के मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह रहा। 72 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। युवाओं के साथ ही महिलाओं और बुजुर्ग मतदाताओं में भी मतदान को लेकर उत्साह रहा।
विज्ञापन


शनिवार को बलियाखेड़ी, नागल और पुवांरका ब्लॉकों में जिला पंचायत के 13 तथा क्षेत्र पंचायत के 345 वार्डों के लिए मतदान कराया गया। मतदान के लिए 305 मतदान केंद्र पर 800 बूथ बनाए गए थे। जिला पंचायत के 13 वार्डों पर 137 और क्षेत्र पंचायत के 345 वार्डों पर 1446 प्रत्याशियों ने  भाग्य आजमाया।
विज्ञापन


सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक हुए मतदान में मतदाताओं ने उत्साह दिखाया। ज्यादातर मतदान केंद्रों पर सुबह से दोपहर तक वोट डालने वालों की कतार लगी रही।  कई युवा बुजुर्ग, बीमार और विकलांग मतदाताओं को गोद में उठाकर मतदान केंद्रों तक ले जाते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों ब्लॉकों में सुबह सात बजे से नौ बजे तक 14 प्रतिशत, नौ बजे से 11 बजे तक 32 प्रतिशत, 11 से दोपहर एक बजे तक 48 प्रतिशत, एक से तीन बजे तक 61 प्रतिशत और तीन बजे से शाम पांच बजे तक 72 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह नौ से 11 बजे तक सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार ने भी 72 फीसदी से अधिक मतदान होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed