फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   डूडू माजरा के ग्रामीणों ने दोहराया, नहीं करेंगे मतदान

डूडू माजरा के ग्रामीणों ने दोहराया, नहीं करेंगे मतदान

Mon, 01 Apr 2019 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
डूडू माजरा के ग्रामीणों ने दोहराया, नहीं करेंगे मतदान
डूडू माजरा के ग्रामीणों ने दोहराया, नहीं करेंगे मतदान
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की घोषणा कर चुके डूडू माजरा गांव के ग्रामीणों ने रविवार को पंचायत कर सभी की सहमति से निर्णय लिया कि किसी भी राजनीतिक दल के प्रत्याशी को किसी भी प्रकार से कोई समर्थन गांव स्तर से नहीं किया जाएगा। पंचायत के बाद ग्रामीणों ने बहिष्कार के संबंध में चुनाव आयोग को भी पत्र भेजा है।

बता दें, कि दो दिन पहले तहसील बेहट क्षेत्र के डूडू माजरा गांव के लोगों सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने एवं शमशान की भूमि की व्यवस्था प्रशासन द्वारा नहीं कराए जाने से नाराज होकर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की घोषणा करते हुए गांव के मुख्य मार्ग पर राजनीतिक दलों के नेताओं का प्रवेश वर्जित है, लिखा बैनर लगा दिया था। रविवार को फिर से ग्रामीणों ने गांव में पंचायत बुलाई जिसमें सभी की सहमति के बाद निर्णय लिया गया कि गांव स्तर से किसी भी राजनीतिक दल के प्रत्याशी को किसी भी प्रकार से समर्थन नहीं किया जाएगा और गांव एकजुट होकर मतदान नहीं करेगा। ग्रामीणों का कहना था कि चुनाव के समय तो सभी राजनीतिक दलों को वोट के लिए उनकी याद आती है, लेकिन चुनाव के बाद उनकी कोई सुध लेने नहीं आता। उनका गांव सरकारी योजनाओं सहित मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। गांव में मुख्य रास्ते पर सड़क तक नहीं बनी है। अंतिम संस्कार के लिए श्मशान की भूमि न होने के कारण ग्रामीण शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए इधर-उधर भटकते हैं। ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता वह किसी भी चुनाव में मतदान नहीं करेंगे। पंचायत के बाद ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार के संबंध में चुनाव आयोग को भी पत्र लिखा है। पंचायत में फूल सिंह, मनीराम, अमृत सैनी, तेजपाल सिंह, आलमचंद, रामनिवास सैनी, ऋषिपाल, कालूराम, डॉ. मांगेराम अमित कुमार, विक्रम सिंह, नैन सिंह, विजयपाल, शिवकुमार, राजकुमार, नत्थू, सतीश कुमार, रामनिवास, अमरीश, महिपाल, ऋषिपाल आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed