फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दूसरे दिन खरीदे गए सात नामांकन पत्र, एक ने जमा किया पर्चा

दूसरे दिन खरीदे गए सात नामांकन पत्र, एक ने जमा किया पर्चा

Tue, 19 Mar 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन खरीदे गए सात नामांकन पत्र, एक ने जमा किया पर्चा
सहारनपुर। नामांकन के दूसरे दिन मंगलवार को सात ओर प्रत्याशियों के लिए नामांकन पत्र खरीदे गए, जबकि अखंड भारत विकास पार्टी के सरदार अवतार सिंह ने अपना नामांकन पत्र जमा कराया।
विज्ञापन

मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन सात प्रत्याशियों के लिए नामांकन पत्र खरीदे गए। कुल मिलाकर अब तक 12 प्रत्याशियों के लिए नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं। मंगलवार को बहुजन पार्टी के हाजी फजलुर्रहमान के लिए राव नईम ने और आम आदमी पार्टी के योगेेश दहिया के लिए आदिल हसन ने नामांकन पत्र खरीदा। इसके अलावा नौरंगपुर के बिजेंद्र सिंह, ताजपुरा के आफताब, सिरसिला के राशिद खान, हरनाथपुरा के रहीमुल कदर और यमुना नगर के चिंतामणि ने नामांकन पत्र खरीदे।
विज्ञापन

मंगलवार को सहारनपुर लोकसभा सीट के लिए पहला नामांकन पत्र जमा किया गया। अखंड भारत विकास पार्टी के सरदार अवतार सिंह ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। नामांकन कक्ष में सुबह से ही सिटी मजिस्ट्रेट पंकज कुमार वर्मा अपनी टीम के साथ डटे रहे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सात प्रत्याशियों के लिए नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। जबकि सोमवार को पांच लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे थे। मंगलवार को सरदार अवतार सिंह ने अपना नामांकन पत्र जमा किया है। नामांकन के मद्देनजर कलक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के खास प्रबंध रहे। कलक्ट्रेट में जाने के रास्तों पर बैरिकेडिंग लगी हुई है। नामांकन करने और नामांकन पत्र खरीदने वालों को मेंटल डिटेक्टर से होकर गुजरना पड़ा। परिसर के अंदर और बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed