फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भूपेंद्र सिंह पैनल विजयी

भूपेंद्र सिंह पैनल विजयी

Mon, 18 Mar 2019 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह पैनल विजयी
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गोचर कृषि इंटर कालेज प्रबंध समिति के चुनाव में चौधरी भूपेन्द्र गुट का पैनल विजयी रहा, जबकि चौधरी ईश्वरपाल गुट को भारी शिकस्त मिली। चुनाव अधिकारी सत्यपाल सिंह की देखरेख में शांति पूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन

गोचर कृषि इंटर कालेज प्रबंध समिति के सोमवार को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक हुए मतदान में कुल 2646 मत में से 1674 मत पड़े। चौधरी भूपेन्द्र सिंह गुट की ओर से अध्यक्ष पद के लिए ओमबीर मुखिया ने चौधरी ईश्वरपाल को 368 मतों से शिकस्त दी। उपाध्यक्ष पद के लिए ओमप्रकाश ने शीशपाल को 296 मतों से हराया। प्रबंधक पद पर रणबीर सिंह ने विनोद पंवार को 164 मतों से पराजित किया। उप प्रबंधक पद पर मांगेराम ने जयपाल सिंह को 361 मतों से करारी शिकस्त दी। कोषाध्यक्ष पद पर राजपाल सिंह ने रविन्द्र कुमार को 305 मतों से हरा दिया।
विज्ञापन

चौधरी भूपेन्द्र सिंह गुट के ही सदस्य पद के अमर सिंह, अशोक कुमार, जयपाल सिंह, ब्रजबीर सिंह, ब्रह्म सिंह, यशपाल सिंह व राजेश कुमार विजयी रहे। सोमवार को हुआ मतदान चुनाव अधिकारी पूर्व प्रधानाचार्य सत्यपाल सिंह, प्रधानाचार्य गायत्री गर्बयाल, प्रधानाचार्य डा. अनूप सिंह, प्रधानाचार्य कृपाल सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी सत्यपाल सिंह ने सभी विजयी पदाधिकारियों की नाम की घोषणा की। चुनाव घोषणा के बाद चौधरी भूपेन्द्र सिंह गुट के सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को उनके समर्थकों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। प्रधान श्याम सिंह, चौधरी मेघराज सिंह, चौधरी प्रदीप कुमार, चौधरी सुखबीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed