{"_id":"5c719f86bdec22736b5eaffb","slug":"71550950278-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
सहारनपुर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। शनिवार को रेलवे पेंशनर्स तथा सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने श्रद्धांजलि सभा कर शहीदों को नमन किया गया।
रेलवे कालोनी में कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा के दौरान वंदेमातरम, भारत माता की जय का जयघोष किया गया और पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद का नारा लगाया गया। इस दौरान आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक रमेश सैनी ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, साथ ही आतंकवादियों का समर्थन करने वालों को भी बख्शा न जाए। संस्थापक आरसी शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान के साथ सभी प्रकार के संबंध समाप्त कर लिए जाएं। कश्मीर से धारा 35 ए और धारा 370 समाप्त की जानी चाहिए। महामंत्री आरके धींगड़ा ने देवबंद से दो आतंकी पकड़े जाने पर कहा कि सहारनपुर लंबे समय से आतंकियों की गतिविधियों का केंद्र रहा है। जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाना चाहिए। खलासी लाइन के आसपास बसे संदिग्ध लोगों की जांच होनी चाहिए। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता हरीश कुमार और संचालन मूलचंद ने किया। इस दौरान हेमंत कांतीकर, एनएस चौहान, देवेंद्र कुमार, हरीशचंद्र, बलदेवराज, वेदप्रकाश, अशोक चावला, केएल शर्मा, अजीत सिंह, पुरुषोत्तम लाल, अरविंद शर्मा, जेेएन शर्मा, एमएस भारद्वाज, एमएस रावत, ओमपाल सिंह, संध्या, मीरा, कबीर अहमद और सेवाराम आदि मौजूद रहे।
उधर, नवीननगर में सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी की बैठक में शहीदों को नमन किया गया अध्यक्षता करते हुए जेपी शर्मा, डाक्टर पीके शर्मा ने कहा कि देश की सीमा पर तैनात जवानों के कारण ही देशवासी खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। जीएल जसूजा ने कहा कि शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता करनी चाहिए। डाक्टर एसके अग्रवाल, सुखदेव खन्ना, डाक्टर अनुपम खन्ना, प्रमोद अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।