फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बहनजी का बर्थ डे और चुनाव की तैयारी

बहनजी का बर्थ डे और चुनाव की तैयारी

Tue, 15 Jan 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
बहनजी का बर्थ डे और चुनाव की तैयारी
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस बार बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन कार्यक्रम के खास मायने हैं। क्योंकि बसपाइयों ने कार्यक्रम को लेकर ताकत झोंक रखी है। गांधी मैदान में हो रहे आयोजन में 35 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को बुलाने की तैयारी है। ताकि आगामी चुनाव के लिए संदेश दिया जा सके।
विज्ञापन

वैसे तो हर साल ही बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन मनाया जाता है, लेकिन इस बार के कार्यक्रम को लेकर बसपाइयों की तैयारियां इसे खास बना रही है। जिले में सात विधानसभा क्षेत्र हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों से पांच पांच हजार कार्यकर्ताओं को बुलाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए बसपा के मुख्य जोन कॉअर्डिनेटर नरेश गौतम सहित अन्य पदाधिकारी बीते कुछ दिन से लगातार बैठकें भी कर रहे हैं। पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी की समीक्षा की जा रही है, ताकि कार्यक्रम में भीड़ कम न होने पाए।
विज्ञापन

वहीं, लोकसभा चुनाव के लिए सपा और बसपा के बीच गठबंधन भी हो चुका है, लेकिन अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि गठबंधन में सहारनपुर लोकसभा सीट किसके खाते में जाएगी। हालांकि दलित-मुस्लिम मतदाताओं की संख्या के आंकडे़ को देखते हुए यही अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह सीट बसपा के खाते में जा सकती है। इस परिस्थिति में बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन के कार्यक्रम के जरिये भीड़ जुटाकर अपनी ताकत का अहसास कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed