फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ट्रायल एवं मेंटीनेंस के लिए सहारनपुर पहुंची टी-1

ट्रायल एवं मेंटीनेंस के लिए सहारनपुर पहुंची टी-1

Thu, 22 Nov 2018 12:04 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
ट्रायल एवं मेंटीनेंस के लिए सहारनपुर पहुंची टी-1
सहारनपुर। ट्रायल के चलाई जा रही टी-18 ट्रेन बुधवार को सहारनपुर पहुंची। सहारनपुर में इस ट्रेन को ट्रायल के साथ मेंटीनेस के लिए लाया गया। रात में ट्रेन में मेंटीनेंस का कार्य हुआ। ट्रेन बृहस्पतिवार सुबह सहारनपुर से मुरादाबाद के लिए रवाना होगी। साथ ही मुरादाबाद डीआरएम भी पहुंचे, जिन्होंने ट्रैक का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बुधवार को टी-18 ट्रेन मुरादाबाद से चलकर शाम करीब सात बजे सहारनपुर पहुंची। इस ट्रेन के आने के बारे में अधिकारी दोपहर तक असमंजस की स्थिति में रहे। बताया जा रहा था कि यह ट्रेन सहारनपुर स्टेशन आनी थी, लेकिन स्टेशन की व्यस्तता के चलते ट्रेन को खानआलमपुरा यार्ड में ले जाया गया। जर्मनी एडवांस प्लांट से सुसज्जित खानआलमपुरा यार्ड में कार इलेक्ट्रिक शेड में ट्रेन को ले जाकर खड़ा किया गया। जहां ट्रेन की तकनीकी चेकिंग की गई और जो भी कमी पाई गई उसे ठीक किया गया।
विज्ञापन

ट्रेन के साथ आए मुरादाबाद के डीआरएम ने ट्रैक का निरीक्षण किया और ट्रैक की क्षमता का परीक्षण किया। हालांकि इस ट्रेन को अपनी पूरी गति से नहीं लाया गया। ट्रैक का निरीक्षण करने के बाद डीआरएम मुरादाबाद वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा ने बताया कि टी-18 ट्रेन को मेंटीनेंस के लिए खानआलमपुरा यार्ड लाया गया है। मेंटीनेंस के बाद ट्रेन सुबह वापस चली जाएगी। उन्होंने बताया कि यह काफी शानदार ट्रेन है। इस ट्रेन की गति अधिक है। इसीलिए मुरादाबाद डीआरएम ट्रैक चेक करने के लिए आए थे कि इस प्रकार की गति वाली ट्रेनें कहां तक चलाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed