फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   किसानों को दिए फसल अवशेष प्रबंधन के टिप्स

किसानों को दिए फसल अवशेष प्रबंधन के टिप्स

Tue, 06 Nov 2018 11:44 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
किसानों को दिए फसल अवशेष प्रबंधन के टिप्स
सहारनपुर। कृषि विज्ञान केंद्र पर आयोजित कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम में किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के टिप्स दिए गए। उन्होंने कहा कि फसल अवशेष को मिट्टी में मिलाकर मृदा में जीवांश कार्बन को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में केवीके के प्रभारी एवं फसल सुरक्षा विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर आईके कुशवाहा ने किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के तरीकों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किसानों को योजनाओं का लाभ लेते हुए अपनी आय को दोगुना करना चाहिए। डॉक्टर महावीर सिंह ने प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया कि किसान किस प्रकार मिट्टी में मिलाकर जीवांश कार्बन की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने फसल चक्र अपनाने का आह्वान करते हुए बताया कि इसमें दलहनी फसलों को भी शामिल करना चाहिए। डॉक्टर वीरेंद्र कुमार ने गेहूं की उन्नतशील प्रजातियों के बारे में भी बताया। डॉक्टर प्रमोद कुमार ने पशुओं के मलमूत्र और फसल अवशेषों को मिलाकर खाद बनाने की विधि के बारे में बताया। सेठपाल नंदी फिरोजपुर, मदन सिंह, ब्रह्मपाल, चेतन चौहान, अमरनाथ, कुशलपाल, सुधीर, किशोर, घनश्याम, विनोद, चंद्र सिंह, अशोक, मनोज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed