{"_id":"5b96c045867a5501363bcd43","slug":"71536606277-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति सचेत रहने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति सचेत रहने का दिया संदेश
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। रंग संस्था अदाकार ग्रुप की पेशकश एक भागी हुई लड़की का खत नाटक का ब्राउनवुड पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने स्क्रीन के जरिए अवलोकन किया। नाटक के बेहद गंभीर और सशक्त कथानक ने दर्शकों को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति सचेत रहने का संदेश दिया।
स्कूल सभागार में भारतीय समाज में नारी का अस्तित्व और उसका सम्मान विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। नाटक एक भागी हुई लड़की का खत को स्क्रीन थियेटर पर प्रस्तुत किया गया। वहीं कई ज्वलंत प्रश्नों और मुद्दों पर प्रकाश डाला गया। छात्र-छात्राओं के साथ रंगकर्मियों ने बड़ी सार्थक और विस्तार से चर्चा की। अदाकार ग्रुप के अध्यक्ष जावेद खान सरोहा ने युवाओं को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति सचेत रहने और सकारात्मक पहल के साथ आगे आने को प्रेरित किया। स्कूल संचालक सुबुही इफ्तिखार ने कहा कि एक सभ्य समाज के निर्माण में नारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। नाजमी खान, तहसीन खान, पारस रंधावा, इम्तियाज सहित सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।