फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रात में हो रहा है अवैध खनन

रात में हो रहा है अवैध खनन

Fri, 07 Sep 2018 11:53 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
रात में हो रहा है अवैध खनन
रात में हो रहा है अवैध खनन
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। बृहस्पतिवार की रात थाना मिर्जापुर एवं बेहट कोतवाली क्षेत्र से अवैध खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां निकली। इसका खुलासा उस समय हुआ जब खनिज से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव ताहरपुर के पास फंस गई। पुलिस को सूचना भी दी गई, आरोप है कि पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की मेहरबानी से ही रात में अवैध खनन एवं खनिज का परिवहन हो रहा है।

बता दें कि राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने जनपद सहारनपुर में खनन एवं खनिज के परिवहन पर प्रतिबंध लगा रखा है, लेकिन प्रतिबंध के बाद से लगातार अवैध खनन एवं खनिज का परिवहन हो रहा है। आधी रात के बाद अवैध खनन और परिवहन धड़ल्ले से हो रहा है। आरोप है कि अवैध खनन के कारोबार में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका थाना मिर्जापुर की हथनीकुंड बैराज पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी निभा रहे हैं। इसी चौकी से होते हुए रात में अवैध खनन से भरे वाहन यूपी में प्रवेश करते हैं और उसके बाद थाना मिर्जापुर और बेहट कोतवाली क्षेत्र से होकर गुजरते हैं। ग्रामीणों की माने तो बृहस्पतिवार की रात में दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रालियां हथनीकुंड़ बैराज से से होते मिर्जापुर पहुंची और बेहट कोतवाली क्षेत्र से होते हुए निकली, इन ट्रैक्टर-ट्रालियों में शामिल एक ट्रैक्टर-ट्राली ओवरलोड होने के कारण थाना मिर्जापुर के गांव ताहरपुर में फंस गई। रात भर खनन माफियाओं के आदमी ट्रैक्टर-ट्राली को निकालने का प्रयास करते रहे। सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्राली गांव ताहरपुर में सीसी सड़क के निर्माण के लिए लाई गई थी। खनिज का अवैध तरीके से परिवहन नहीं होने दिया जाएगा।
- योगेश शर्मा, थाना प्रभारी मिर्जापुर
उनके क्षेत्र से अवैध खनिज का परिवहन नहीं हो रहा है। यदि कोई बिना अनुमति के खनिज लेकर आता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- छोटे सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed