फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बारिश से कच्चा मकान ढह गया, किशोरी घायल

बारिश से कच्चा मकान ढह गया, किशोरी घायल

Fri, 24 Aug 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
बारिश से कच्चा मकान ढह गया, किशोरी घायल
लखनौती (सहारनपुर)। रुक रुक कर हो रही बारिश कच्चे मकानों के लिए मुसीबत साबित हो रही है। बृहस्पतिवार को एक और कच्चा मकान ढह गया। इसके मलबे में एक किशोरी दब गई। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद किशोरी को मलबे से बाहर निकाल निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए भरती कराया।
विज्ञापन

ब्लाक गंगोह के गांव शकरपुर-सांकरोर निवासी फरजंद का कच्चा मकान लगातार हो रही बारिश की मार को नहीं झेल सका। बृहस्पतिवार को हुई जोरदार बारिश से मकान गिर गया। मकान गिरने से फरजंद अली की 15 वर्षीय बेटी गुलशाना मलबे में दब गई। लड़की के मलबे में दबने पर परिजनों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद लड़की को बाहर निकाला। घायल लड़की को गंगोह के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। फरजंद का परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। ग्रामीणों ने फरजंद का पक्का मकान बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed