फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पिकअप गाड़ी से टकराने पर बाइक सवार चार कांवड़िए घायल

पिकअप गाड़ी से टकराने पर बाइक सवार चार कांवड़िए घायल

Wed, 08 Aug 2018 12:37 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
पिकअप गाड़ी से टकराने पर बाइक सवार चार कांवड़िए घायल
सरसावा (सहारनपुर)। तेज गति से बाइक चला रहे कांवड़ियों की बाइक सड़क किनारे खड़ी पिकअप से जा टकराई। जिसमें चार कांवडिय़े घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि दो को सरसावा सीएचसी में प्राथमिक उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे लुधियाना के कांवड़ियों की टोली अपना पिकअप वाहन मंदिर के बाहर सड़क किनारे खड़ा कर पंडाल में विश्राम कर रही थी, जबकि उनके दो साथी पिकअप के पास ही खड़े थे। इसी बीच सरसावा की ओर से तेज गति से हरिद्वार जा रही कांवड़ियों की बाइक सड़क किनारे खड़े पिकअप से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर से पिकअप के पास खड़े दोनों कांवडिए तथा बाइक पर सवार दो कांवडिए बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने सरसावा थाने में हादसे की सूचना दी तथा चारों घायलों को सरसावा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां संदीप निवासी कुरुक्षेत्र तथा शुभम निवासी लुधियाना की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि पारस तथा नवनीत को प्राथमिक उपचार के पश्चात छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed