{"_id":"5b2d47e34f1c1b8c278b7349","slug":"71529694179-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैडेट्स को बताई युद्घ की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैडेट्स को बताई युद्घ की बारीकियां
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित 26 यूपी गर्ल्स बटालियन के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शुक्रवार को अनेक गतिविधियां हुईं। कैडेट्स को फायरिंग और युद्ध की बारीकियां समझाई गई। इस दौरान कई खेल स्पर्धाएं भी कराई गई।
कमांडेंट कर्नल करमदीप ने कैडेट्स को अनुशासन का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि अनुशासन के बिना किसी भी क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ा जा सकता। कहा कि खेलों से संगठित रहकर संघर्ष करना और नेतृत्व करने की क्षमता पैदा होती है। सूबेदार मेजर अर्जुन सिंह और सूबेदार मेजर रमेश चौहान ने मिलिट्री के सामान्य प्रशिक्षण और चरित्र निर्माण के बारे में बताया। उन्होंने फायरिंग की बारीकियां और युद्ध लड़ने व जीतने की कला भी बताई। इस मौके पर नायब सूबेदार बाबा साहब, मेहरताज, कुंदन सिंह, नायक भास्कर, मुक्ता शर्मा, नीतू सैनी, मोनिका सैनी आदि मौजूद रहीं।