फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   फैक्ट्री प्रबंधन पर लगाया उत्पीड़न करने का आरोप

फैक्ट्री प्रबंधन पर लगाया उत्पीड़न करने का आरोप

Fri, 22 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री प्रबंधन पर लगाया उत्पीड़न करने का आरोप
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत श्रमिकों के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने डीएम को बताया कि फैक्ट्री में 2300 कर्मचारी काम करते हैं, लेकिन प्रपत्र में सिर्फ 250 से 300 कर्मचारियों के नाम दर्ज हैं। करीब दो हजार श्रमिकों का नाम प्रपत्र 12 में नहीं है और न ही उन्हें वेतन पर्ची, पहचान पत्र, नियुक्ति पत्र दिया गया है। फैक्ट्री प्रबंधन जब चाहे उनकी सेवा समाप्त कर देता है। न्यूनतम वेतन भी नहीं दिया जाता है। अधिक काम लेकर ओवरटाइम का पैसा भी नहीं दिया जाता है। डीएम से मामले में कार्रवाई की मांग की गई। सीआईटीयू से तिलकराज भाटिया, संजय कुमार, हिंद मजदूर महासभा से आरपी सिंह चौहान, केपी सिंह, रामाशीष यादव, बालेश सैनी, एडवोकेट प्रदीप कुमार, दाऊद हसन, महादेव प्रसाद, रविंद्र कुमार, चौधरी करण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed