{"_id":"5b2bf63c4f1c1bf36e8b931f","slug":"71529607740-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हसनपुर चौक का नाम रामशरण दास के नाम पर रखने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हसनपुर चौक का नाम रामशरण दास के नाम पर रखने की मांग
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर चौक का नाम रामशरण
दास के नाम पर रखने की मांग
सहारनपुर। सर्वसमाज के युवाओं ने हसनपुर चौराहे का नाम स्वर्गीय रामशरण दास के नाम पर रखने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को सौंपा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने रामशरण दास चौक के नाम का बजट भी आवंटित कर दिया था।
ज्ञापन में विश्वजीत गुर्जर, अनुज, पंकज, वरुण, उज्जवल माजरा और वासिल तोमर ने कहा कि स्वर्गीय रामशरण दास आजीवन सपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। प्रदेश की राजनीति में उनके योगदान को देखते हुए पिछली सपा सरकार ने उनके नाम पर हसनपुर चौराहे पर चौक बनाने के लिए बजट का आवंटन भी किया था। लेकिन भाजपा सरकार ने इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं की है। इससे गुर्जर समाज में रोष है। सपा नेता नागेंद्र राणा और करणी सेना के जिलाध्यक्ष राजन राणा ने कहा कि स्वर्गीय रामशरण दास केवल गुर्जर समाज ही नहीं बल्कि वे सर्वसमाज के नेता थे।
दलित नेता सोनी पिलखनी ने कहा कि यदि रामशरण दास के प्रतिमा स्थापित नहीं हुई तो गुर्जर समाज के नेतृत्व में सर्वसमाज के लोग आंदोलन करेंगे। महाराज सिंह कालेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष नितिन कपिल, वश़िाल चौधरी, आदित्य चौधरी, पंकज नल्हेडा, बंटी चांदनपुर, गौरव अहमदपुर, रिजवान, अमन नंदी, शीलेश नंदी, सौरभ गुर्जर, अनुज चौहान, जोनू चौधरी, रोबिन घाटेडा, रिंकल, विक्की, योगेश गुर्जर, विपिन, नीरज पूनिया, मनीष गुर्जर आदि रहे।