फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कड़ी सुरक्षा के बीच होगी ईद की नमाज

कड़ी सुरक्षा के बीच होगी ईद की नमाज

Fri, 15 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच होगी ईद की नमाज
कड़ी सुरक्षा के बीच होगी ईद की नमाज
विज्ञापन


सहारनपुर। ईद के मद्देनजर शहर से लेकर देहात तक कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। नमाज के मद्देनजर शहर में कई मार्गों पर रूट डायवर्ट रहेगा। ईदगाह पर ही 600 पुलिसकर्मियों के साथ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा चौराहों और संवेदशील इलाकों में सक्रियता बढ़ा दी गई है। चांद के दीदार होने के बाद ईद की नमाज कुतुबशेर थाना क्षेत्र में स्थित ईदगाह पर सुबह 8.40 बजे अदा की जाएगी।
पुलिस और प्रशासन ने ईद पर सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। शहर के प्रमुख इलाकों के अलावा ईदगाह को कड़ी निगरानी में रखा गया है। दो कंपनी अर्द्धसैनिक बलों के अलावा 250 कांस्टेबल, 70 उप निरीक्षक एवं चार निरीक्षकों की ड्यूटी ईदगाह पर लगाई गई है। एक पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक नगर भी मौजूद रहेंगे। देहात में विशेष रूप से देवबंद में ईदगाह पर कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। नकुड़, सरसावा, तीतरों तथा गंगोह में भी पुलिस बल तैनात किया गया है। इन क्षेत्रों में एक-एक कंपनी अर्द्धसैनिक बल निगरानी रख रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अपने क्षेत्र के एसडीएम के साथ भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखेंगे। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने ईद की नमाज के दौरान यातायात डायवर्जन के साथ वाहन पार्किंग व्यवस्था की है। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्र मे प्रत्येक डायवर्जन वाले स्थान पर पर्याप्त पुलिस बल नियुक्त कर डायवर्जन को सख्ती से लागू कराएं। प्रभारी यातायात को निर्देश दिए कि प्रत्येक महत्वपूर्ण स्थान पर यातायात कर्मियों को नियुक्त कर समय से यातायात डायवर्जन की व्यवस्था करेंगे तथा डायवर्जन के दौरान कोई भी भारी वाहन शहर की ओर नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ईद पर यह रहेगा रूट डायवर्जन

1. दिल्ली की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें अंबाला की ओर जाना है, वे नानौता में संजय चौक से नकुड़, गंगोह के रास्ते सरसावा होकर जाएंगे।
2. दिल्ली की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें मुजफ्फरनगर, देहरादून की ओर जाना है, वे नानौता में संजय चौक से बड़गांव के रास्ते देवबंद होकर जाएंगे।
3. अंबाला की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें दिल्ली की ओर जाना है, वे सरसावा से नकुड़, गंगोह, नानौता में संजय चौक से होकर जाएंगे।
4. अंबाला की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें देहरादून एवं मुजफ्फरनगर की ओर जाना है, वे सरसावा से नकुड़, फंदपुरी, मानकमऊ से शुगर मिल, हसनपुर चौक से दीवानी तिराहे से एसबीडी चौक होते हुए देहरादून जाएंगे।
5. विकासनगर, बेहट की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें दिल्ली की ओर जाना है, वे कलसिया तिराहे से छुटमलपुर, गागलहेड़ी, देवबंद, नानौता होकर जाएंगे।
6. देहरादून, हरिद्वार की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें अंबाला रोड की ओर जाना है, वे छुटमलपुर से गागलहेड़ी, देवबंद, नानौता, गंगोह, नकुड़, सरसावा होते हुए जाएंगे।
7. देहरादून की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें शामली, दिल्ली जाना है, वे गागलहेड़ी से नागल से देवबंद से बड़गांव से नानौता होकर जाएंगे।
8. देहरादून की ओर से आने वाले छोटे वाहन जिन्हें अंबाला की ओर जाना है, वे अंबेडकर चौक से एसबीडी चौक, कलक्ट्रेट तिराहा, हसनपुर चौक से शुगर मिल तिराहा, मानकमऊ पुलिया, नकुड़ तिराहा से अंबाला की ओर जाएंगे।
9. अंबाला की ओर से हल्के वाहन जिन्हें देहरादून जाना है, वे नकुड़ तिराहे से मानकमऊ, शुगर मिल तिराहा, सर्किट हाउस, हसनपुर चौक, सिविल लाइन तिराहा, एसबीडी चौक, अंबेडकर चौक से होकर देहरादून जाएंगे।
10. बेहट रेाड, देहरादून रोड, टपरी रोड, बड़गांव रोड, दिल्ली रोड, अंबाला रोड एवं चिलकाना रोड से नगर क्षेत्र की ओर से भारी वाहन को निर्धारित अवधि में नहीं आने दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त गंगोह बस अडडा एवं नकुड़ तिराहे की ओर से कोई भी रोडवेज बस अंबाला रोड पुल की ओर नही जाएंगे।

-- यह रहेगी पार्किंग व्यवस्था
1. नकुड़, सरसावा की ओर से आने वाले नमाजियों के वाहनों की पार्किंग अंबाला रोड पुल से सर्किट हाउस वाली रोड पर एवं एलाइट पेट्रोल पंप के सामने खाली पड़े स्थान पर हेागी।

2. घंटाघर से आने वाले नमाजियों के वाहनों की पार्किंग गांधी पार्क में कराई जाएगी।
3. चिलकाना की ओर सेे आने वाले नमाजियों के वाहनों की पार्किंग गोल्डन ब्रिज, फरीदी धर्म कांटा, पशु पैठ बाजार में कराई जाएगी।
4. दोपहिया वाहनों की पार्किंग कल्पना सिनेमा की बाउंड्री में कराई जाएगी। इसके भर जाने के बाद सभी प्रकार के दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों को गांधी पार्क में पार्क कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed