{"_id":"5ae0d37a4f1c1b3b0b8b685b","slug":"71524683642-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चालकों को किया हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चालकों को किया हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया
सहारनपुर। परिवहन विभाग द्वारा 29 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शिविर लगाकर जन जागरण अभियान चलाया गया। वाहन चालकों को हेलमेट पहनने एवं सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया। स्कूली बच्चों द्वारा वाहनों पर स्टीकर लगाए गए।
संभागीय परिवहन अधिकारी कपिल देव के नेतृत्व में विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत घंटाघर चौराहे एवं दिल्ली रोड पर शिविर का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने प्रवर्तन सिपाहियों के साथ वाहन चालकों को रोक कर हेलमेट लगाने एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। रोड सेफ्टी क्लब के सदस्यों एवं स्कूल के छात्रों ने हेलमेट पहनने एवं सीट बेल्ट लगाने के स्टीकर चिपकाए। संभागीय परिवहन अधिकारी कपिल देव सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन एके श्रीवास्तव एवं संभागीय निरीक्षक कुलदीप सिंह ने लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी तथा छात्रों ने स्लोगन लिखे। लोगों से हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग के लिए अनुरोध किया गया। पेंसिल एवं हैंडबिल भी वितरित किए गए।
हसनपुर चुंगी पर लगाए गए शिविर में संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन लक्ष्मीकांत मिश्र ने बताया कि दुर्घटनाओं में हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग न करने के चलते 70 प्रतिशत मौत हो रहीं हैं। इस मौके पर हेलमेट न पहनने वालों एवं सीट बेल्ट न लगाने वाले वाहन चालकों के चालान किए गए। शिविर में यात्रीकर अधिकारी राकेश मोहन, अनुज शर्मा, गौरव शर्मा मौजूद रहे।