{"_id":"5adcdc324f1c1b3b0b8b611d","slug":"71524423730-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर याद किए गए लेनिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर याद किए गए लेनिन
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयंती पर याद किए गए लेनिन
सहारनपुर। कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के कार्यालय पर रविवार को रूसी क्रांति के महानायक ब्लादिमीर लेनिन की 148 वीं जयंती मनाई गई। उन्होंने कहा कि लेनिन ने दुनिया के मेहनतकश लोगों की बेहतरी के लिए कार्य कर शोषण मुक्त समाज बनाने का रास्ता दिखाया।
रविवार को रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में सीपीएम के जिला मंत्री राव दाउद खां ने कहा कि अक्तूबर क्रांति के महानायक लेनिन के विचारों का असर दुनिया के गुलाम देशों सहित भारत की आजादी के लिए प्रेरणास्रोत बना। उन्होंने कहा कि विदेशों में आज कुछ अराजक तत्वों द्वारा उनकी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। नवनीत सिंह ने कहा कि कामरेड लेनिन मेहनतकश लोगों के लिए महानायक थे। उनसे प्रभावित होकर शहीदे आजम भगत सिंह ने भारत में आजादी के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि शहीदे आजम और लेनिन एक ही विचारधारा के नायक थे। तिलकराज भाटिया, राव आरिफ, रजनी राणा, सुरेंद्र कुमार, सुलेमान, अमरजीत सिंह, रामगोपाल, फरीद, नफीस आदि ने भी विचार रखे। कृपाराम, अजय कुमार, अब्दुल मलिक, जुलफ्फकार, अहसान, इसरार, सनोवर, शमशाद, इमरान, इरफान आदि रहे।