फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ब्राह्मण समाज की स्थिति पर मंथन किया

ब्राह्मण समाज की स्थिति पर मंथन किया

Sun, 22 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
ब्राह्मण समाज की स्थिति पर मंथन किया
ब्राह्मण समाज की स्थिति पर मंथन किया
विज्ञापन


देवबंद। भगवान परशुराम जयंती की कड़ी में शनिवार को षष्ठ अवतार परशुराम सभा की बैठक में वर्तमान में ब्राह्मण समाज की स्थिति पर मंथन किया गया।
संगठन अध्यक्ष लोकेश वत्स ने कहा कि ब्राह्मण सदैव से समाज हित का चिंतक रहा है। लेकिन वर्तमान में उसकी उपेक्षा का प्रयास जारी है। ब्राह्मण हितों की बात करने वाले समाज की शक्ति दिखाकर धरातल पर शून्य योगदान कर रहे हैं। इस कारण पूरे भारत में जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारी तक ब्राह्मणों की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने जहां शास्त्रों को पढ़ने की प्रेरणा दी। वहीं, सामाजिक बुराईयों के निराकरण को भी प्रेरित किया। इसलिए ब्राह्मण समाज के लोगों को चाहिए कि वह अपने बीच मौजूद शत्रुओं को पहचानकर समाज हित के लिए मिलकर चलें। जो ब्राह्मण हित में बाधक हो, उसका विरोध किया जाएगा। वत्स ने कहा कि उदारता ब्राह्मणों के संस्कारों में है। महामंत्री मनदीप शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम के चित्र के पूजन के साथ-साथ उनके चरित्र का अनुसरण वर्तमान में ब्राह्मण समाज की आवश्यकता है। उपाध्यक्ष रवि शर्मा ने समाज के लोगों से समाज हित में संघर्ष करने का आह्वान किया। संचालन अखिलेश शर्मा ने किया। इस मौके पर अमित कुमार, एस. शर्मा, आनंद शर्मा, नवनीत, अंकित, पृथु शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed