फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रोगों के इलाज की नई तकनीक को साझा किया

रोगों के इलाज की नई तकनीक को साझा किया

Mon, 16 Apr 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
रोगों के इलाज की नई तकनीक को साझा किया
रोगों के इलाज की नई तकनीक को साझा किया
विज्ञापन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से आयोजित किया गया मेडिकॉन समारोह
सहारनपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से रविवार को आईएमए भवन में 36 वां मेडिकॉन समारोह आयोजित किया गया। इसमें देश भर के अनेक विशेषज्ञ चिकित्सक पहुंचे, जिन्होंने गंभीर रोगों के इलाज की नई तकनीक को चिकित्सकों के साथ साझा किया।

समारोह का उद्घाटन प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सुधीर ठाकरे, महासचिव डॉ. राजेश सिंह, संयुक्त सचिव रविंद्र भदौरिया ने संयुक्त रूप से किया। डॉ. सुधीर और डा. राजेश सिंह ने नेशनल मेडिकल कमीशन एक्ट के संशोधन पर जोर देते हुए सभी चिकित्सकों को एकजुट होकर अपने अधिकार के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। देहरादून से आए हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पुनीश सदाना, डॉ. प्रीति शर्मा और डॉ. प्रवीण चंद्रा ने उच्च रक्तचाप और इंटरनेशनल कार्डियोलॉजी के नवीनतम उपचार और तकनीक की जानकारी दी। डॉ. सीमा बजाज ने बांझपन से पीड़ित युगलों के मूल्यांकन के न्यूनतम मापदंडों की जानकारी दी। दिल्ली से आए प्रोफेसर डॉ. अशोक सेठी ने ब्लड गैस के मूल्यांकन के सरलीकरण के विषय में बताया। डॉ. एएस वासुदेव ने बच्चों के गुर्दों की बीमारियों से संबंधित जानकारी दी। डॉ. एचसी पाठक ने भी अपने अनुभवों को साझा किया। आईएमए सहारनपुर के अध्यक्ष डॉ. मोहन पांडेय ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रम चिकित्सकों को लाभान्वित करते हैं। समारोह में डॉ. संजीव मित्तल, डॉ. अवनीश सिंघल, डा. राजकुमार शर्मा, डॉ. सुरेंद्रमोहन गुप्ता, डा. हिमांशु कुमार, समारोह के संयोजक डॉ. रवि ठक्कर, डॉ. अमित पांडेय, डॉ. कलीम अहमद, डॉ. रजनीश दहूजा, डॉ. अमरजीत पोपली, डॉ. संदीप गर्ग आदि मौजूदा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed