फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   तीन दिन से हो ही बारिश ने बढ़ाई किसानों की टेंशन

तीन दिन से हो ही बारिश ने बढ़ाई किसानों की टेंशन

Thu, 12 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन से हो ही बारिश ने बढ़ाई किसानों की टेंशन
सहारनपुर। पिछले तीन दिन से प्रतिदिन हो रही बारिश ने किसानों की टेंशन बढ़ा दी है। बुधवार को भी सुबह से शाम तक रुक रुककर होती रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश की वजह से जन जीवन भी प्रभावित नजर आया। बाजारों में ग्राहकों की भीड़ कम दिखी। कुछ जगहों पर जलभराव की समस्या भी सामने आई।
विज्ञापन

इन दिनों किसानों की गेहूं और सरसों की फसल खेतों में पकी खड़ी है। ज्यादातर किसानों ने गेहूं की कटाई शुरू करा दी है। ऐसे में बारिश का होना किसानों के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। सोमवार को हुई झमाझम बारिश के बाद मंगलवार को भी बादल करीब एक घंटा जमकर बरसे। मंगलवार की रात आसमान पूरी तरह साफ हो गया था, जिससे किसानों ने राहत की सांस ली थी। मगर बुधवार की सुबह अचानक फिर से मौसम ने पलटी मारी। सुबह करीब नौ बजे जनपद के कई इलाकों में बारिश हुई। करीब एक घंटे की बारिश के बाद बादल फिर से छंट गए और धूप निकल आई। मगर 11 बजे फिर बारिश ने दस्तक दी। बारिश होने और रुकने का सिलसिला दिन भर चलता रहा। इसकी वजह से लोगों को काम करने में खासी परेशानी रही। बाजारों में रोनक कम नजर आई। जिसकी वजह से दुकानदार मायूस रहे। बारिश की वजह से तापमान में भी नीचे चला गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। देर रात तक बूंदाबांदी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed