फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्राधिकरण ने सील की दो निर्माणाधीन अवैध दुकानें

प्राधिकरण ने सील की दो निर्माणाधीन अवैध दुकानें

Thu, 05 Apr 2018 12:26 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
प्राधिकरण ने सील की दो निर्माणाधीन अवैध दुकानें
सहारनपुर। अवैध निर्माण करने वालों को सहारनपुर विकास प्राधिकरण का डर नहीं रह गया है। आलम यह है कि शहर में चौतरफा अवैध निर्माण जारी हैं। किशनपुरा में नाले की पटरी पर बनाई जा रही दुकानें भी प्राधिकरण की जांच में अवैैध पाई गई हैं। जिन पर प्राधिकरण ने बुधवार को सील करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि किशनपुरा में नाले की पटरी के पास करण मल्होत्रा के द्वारा पूर्व निर्मित दीवारों दो दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण की जांच करने पहुंची टीम को निर्माणकर्ता को मानचित्र की स्वीकृति नहीं दिखा सके। निर्माण के विरुद्ध उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास प्राधिकरण1973 की धारा 27(1), 28(1) और 28(2) की कार्यवाही की गई थी। ऐसे में निर्माण और उसकी सब सुविधाओं को सील किया जाना जरूरी था। बुधवार को एई सुनील कुमार और जेई विजयपाल सिंह एसआई तेजवीर सिंह और कांस्टेबल हेमेंद्र को साथ लेकर मौके पर पहुंचे तथा निर्माण को सील करने की कार्रवाई की। निर्माण को सील करने के बाद संबंधित थाने की सुपुर्दगी में दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed