{"_id":"5a7210394f1c1b9f268b785c","slug":"71517424697-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नृत्य प्रस्तुति देकर दर्शकों को तालियां बजाने पर किया मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नृत्य प्रस्तुति देकर दर्शकों को तालियां बजाने पर किया मजबूर
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अंबाला रोड स्थित केएलजी पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेयर संजीव वालिया, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, पार्षद यशपाल पुंडीर और मोनिका रानी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुुुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर किया गया। प्रधानाचार्य मनोज अवस्थी एवं प्रबंधक यतेंद्र कुमार गुप्ता ने शॉल ओढ़ाकर अतिथियों का स्वागत किया। अध्यापिका सोनिया अरोड़ा ने अतिथियों का परिचय कराया। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। छात्र विभूति, अपेक्षा, हिमानी, नंदनी, शिविका, ऐश और रिंकी ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुति देकर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। अतिथियों ने कहा कि बच्चे हमारे कल का भविष्य हैं। उन्हें अच्छे संस्कार देना हम सबका कर्तव्य है। संचालन हर्षित राठी, अभिनव पुंडीर व आरणा अवस्थी ने किया। इस दौरान स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।