{"_id":"5a4689524f1c1b0d788b5ba7","slug":"71514572114-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान बदलने का बयान देने वाले मंत्री को बर्खास्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान बदलने का बयान देने वाले मंत्री को बर्खास्त करने की मांग
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। संविधान बचाओ समिति की बैठक में मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के संविधान बदलने के बयान पर कड़ा एतराज किया गया और राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री से अनंत कुमार हेगड़े को बर्खास्त किए जाने की मांग की है।
नवीन नगर स्थित समिति के कार्यालय पर हुई बैठक में संरक्षक सदस्य राजकुमार ने कहा कि सांसद एवं मंत्री भारत के संविधान के अनुरूप कार्य करने एवं उसकी रक्षा की शपथ लेते हैं। लेकिन केंद्रीय मंत्री ने सार्वजनिक रूप से इसका उल्लंघन किया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। शमशेर सिंह गौतम एवं अजय कुमार ने कहा कि कुछ संगठनों के इशारों पर संविधान को ध्वस्त करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। केंद्र के मंत्री अनंत कुमार हेगड़े का संविधान बदलने का बयान इसका प्रमाण है। लोकसभा में उन्होंने माफभ् मांग कर खानापूर्ति की है। मंत्री का यह देश विरोधी कृत्य माफी के लायक नही ं है। प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति को मंत्री को तत्काल बर्खास्त कर उसके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा कायम कराकर सलाखों के पीछे भेजना चाहिए। संविधान से छेड़छाड़ किसी भी प्रकार बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अवनीश कुमार, पुरुषोत्तम लांबा, वेदपाल सिंह, एमएस गौतम, सुरेश गौतम मौजूद रहे।