{"_id":"5a2837ac4f1c1bc1678c020f","slug":"71512585132-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौर्य और काला दिवस छोड़ निकालें समाधान: शगुफ्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौर्य और काला दिवस छोड़ निकालें समाधान: शगुफ्ता
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौर्य और काला दिवस छोड़ निकालें समाधान : शगुफ्ता
सहारनपुर। सरोकार संस्था की सचिव शगुफ्ता खान ने कहा कि अयोध्या मसले पर काला दिवस और शौर्य दिवस मनाने के बजाए समाधान निकाला जाए। सुप्रीम कोर्ट जो भी फैसला सुनाए, उसका सभी धर्म के लोगों को भाईचारे के साथ सम्मान करना चाहिए।
जीपीओ रोड स्थित एक सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए शगुफ्ता खान ने कहा कि हमारे देश में सभी धर्म के लोग आपसी भाईचारे के साथ रहते हैं। यह भाईचारा हमेशा कायम रहना चाहिए। बाबरी मस्जिद और राम जन्म भूमि का मसला अब सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। इसलिए सभी को चाहिए कि काला दिवस और शौर्य दिवस मनाए जाने के बजाए समस्या का समाधान निकालें। सुप्रीम कोर्ट इस मसले पर जो भी फैसला सुनाए, उस फैसले को सभी धर्म के लोगों को सम्मान के साथ स्वीकार करना चाहिए। इस मामले पर कोई विवाद की स्थिति नहीं बननी चाहिए। हम सब जब इन सब बातों से ऊपर उठकर सोचेंगे तो भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। शौकत अंसारी, सरदार जोगेंद्र सिंह, खालिद खान, आरिफ उस्मानी, ताहिर खान मौजूद रहे।