फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मां दुर्गा के जयकारों से भक्तिमय हुआ वातावरण

मां दुर्गा के जयकारों से भक्तिमय हुआ वातावरण

Thu, 28 Sep 2017 12:51 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
मां दुर्गा के जयकारों से भक्तिमय हुआ वातावरण
सहारनपुर। महानगर में नवरात्र पर विभिन्न जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मां दुर्गा के सातवें स्वरूप कालरात्रि की आराधना की गई। गिल कॉलोनी की दुर्गाबाड़ी में श्री दुर्गा महोत्सव और नुमाइश कैंप के श्री लक्ष्मी-नारायण मंदिर में डांडिया और गरबा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर नुमाइश कैंप में नवरात्र पर्व पर डांडिया और गरबा में श्रद्धालुओं ने मां भगवती के भजनों पर नृत्य कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश वंदना से किया गया। सान्या, प्रज्ञा, राधिका, रिद्घि, दीक्षा आदि बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। कोरियोग्राफर दीक्षा सेतिया, मंदिर के प्रधान, राजेश तनेजा, ममता, सविता, रमा सेतिया, वीना नागपाल, रोहिणी, दिव्या, वंदना, शैंकी, प्रवीण कक्कड़, दर्शन लाल कोचर मौजूद रहे। उधर, गिल कॉलोनी स्थित श्री दुर्गाबाड़ी में बंगाली एसोसिएशन द्वारा दुर्गा महोत्सव की शुरूआत की गई। मुख्य अतिथि चंदन दास और अतिथि शक्ति सिंह शेेखावत ने माता दुर्गा की मूर्ति का उन्मोचन कराया। अध्यक्ष बीरू भट्टाचार्य, सचिव रीते भट्टाचार्य ने पूजा में भाग लेने का संदेश दिया। उपाध्यक्ष डा. मधु सूदन ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का वर्णन किया। सांस्कृतिक सचिव डा. सुबीर चटर्जी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान राजेंद्र गांगुली, पीके चक्रवर्ती, तपस नंदी, अरुण बरुआ, विश्वनाथ राय, प्रमोद चौधरी, श्यामल चक्रवर्ती, अमित राय, सुशांत, विश्वास, विजय बल, दीपके चटर्जी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस लाइन के पास स्थित श्री शिव शक्ति तहसील मंदिर में पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय, आवास-विकास के श्री हरि मंदिर, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, चौंताला स्थित श्री बालाजी मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर, बेहट रोड के श्री बालाजी धाम, श्री साईं धाम, अंबाला रोड के श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर में मां भगवती के स्वरूप मां कालरात्रि की आराधना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed