{"_id":"59b834c84f1c1be67f8b65d3","slug":"71505244360-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रम में दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रम में दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगारंग कार्यक्रम में दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति
सहारनपुर। मेला गुघाल के कार्यक्रमों की श्रृंखला में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
जनमंच सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यमंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी और भाजपा नेता अमर गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक लाज कृष्ण गांधी, राजीव गुंबर और हरीश मलिक ने दीप प्रज्ज्वलित किए। स्मार्ट डांस एकेडमी ने भगवान एक हैं, हम सब एक है पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। इसे दर्शकों ने खूब सराहा। पंजाब से आए कलाकारों ने भंगड़ा पर दर्शकों ने झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ ही उत्तराखंड के कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुति दी। शाहनवाज पप्पी की हास्य कला ने सबका मन मोह लिया। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, भारत कर्णवाल, प्रवेश धवन, संदीप शर्मा, चौधरी भरत सिंह, विजय माहेश्वरी, मदन लाल गुप्ता, पुनीत त्यागी, संजीव वालिया मौजूद रहे।