फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बाबा राम रहीम को दोषी ठहराए जाने का मामला...

बाबा राम रहीम को दोषी ठहराए जाने का मामला...

Sat, 26 Aug 2017 01:07 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
बाबा राम रहीम को दोषी ठहराए जाने का मामला...
देवबंद (सहारनपुर)। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बलात्कार के मामले में कोर्ट द्वारा दोषी ठहराने के फैसले के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में उनके समर्थकों के हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए देवबंद पुलिस भी पूरी तरह चौकन्ना हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों ने फोर्स के साथ उत्तराखंड बॉर्डर समेत रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और वहां की चौकसी बढ़ाई। पंचकुला की सीबीआई कोर्ट ने शुक्रवार को बलात्कार के मामले में राम रहीम को दोषी ठहराया है। इसके बाद बाबा के समर्थकों ने देश के विभिन्न स्थानों में हिंसक प्रदर्शन किया। समर्थकों के उग्र रूप को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने देवबंद में भी पुलिस को अलर्ट पर रहने के आदेश दिए। सीओ सिद्धार्थ सिंह व कोतवाल पंकज कुमार त्यागी ने भारी पुलिस फोर्स के साथ उत्तराखंड बॉर्डर पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बॉर्डर से सटी चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने रेलवे स्टेशन, बस अड्डों आदि स्थानों पर पहुंचकर वहां की स्थिति का मुआयना किया। कोतवाल पंकज त्यागी का कहना है कि क्षेत्र में सब कुछ सामान्य है। फिर भी कोतवाली क्षेत्र की सभी पुलिस चौकियों को चौकन्ना रहने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed