{"_id":"5997350c4f1c1b72658b490e","slug":"71503081740-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद जयद्रथ सिंह के नाम से गेट बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद जयद्रथ सिंह के नाम से गेट बनाने की मांग
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। एलओसी पर स्थित सुंदरबनी में शहीद हुए जयद्रथ सिंह के नाम पर गांव में समाधि बनाने और मुख्य सड़क पर गेट बनाने का कार्य जल्द शुरू कराने की मांग को लेकर गांव भगवानपुर के ग्रामीणों ने डीएम पीके पांडे को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि शहादत के समय सरकार और प्रशासन ने 6 अगस्त से निर्माण कराने का भरोसा दिलाया गया था। लेकिन आज तक इस बारे में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
शुक्रवार को डीएम को सौंपे ज्ञापन में ग्राम भगवानपुर के ग्रामीणों ने कहा कि गांव के ही जयद्रथ सिंह एलओसी स्थित सुंदर बनी में 21 जुलाई को शहीद हो गए थे। उनके अंतिम संस्कार के समय प्रदेश सरकार और प्रशासन ने गांव में शहीद की समाधि और मुख्य सड़क पर एक गेट का निर्माण कराने की घोषणा की गई थी। लेकिन तय तारीख के बीतने के बावजूद आज तक इस दिशा में कोई कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने डीएम से वादे को पूरा करने की मांग की है। इस दौरान अजय राणा, जगपाल सिंह, चरण सिंह, सुखदेव, अनिकेत, अमित, भानू, कल्लू, राहुल, अनुज, विजय, प्रवीण, शिवकुमार, सोनू, देवराज, नरेश, उदय, बिजेंद्र, जसवीर सिंह राणा, बिजेंद्र सिंह, रोहित कुमार, राजकुमार आदि रहे।