{"_id":"5952ab904f1c1b82208b4810","slug":"71498590096-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना किताबें और घर की ड्रेस में पढ़ाई करेंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना किताबें और घर की ड्रेस में पढ़ाई करेंगे बच्चे
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
बिना किताबें और घर की ड्रेस में पढ़ाई करेंगे बच्चे
सहारनपुर। परिषदीय विद्यालय एक जुलाई से खुल रहे हैं। विद्यालयों में करीब डेढ़ लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। शासन की ओर से छात्र-छात्राओं को एक जुलाई से नई किताबें और यूनिफार्म दिए जाने के आदेश दिए गए थे। लेकिन लापरवाही के चलते बच्चे पहले दिन से ही बिना किताबों और घर की यूनिफार्म में स्कूल पहुंचने को मजबूर होंगे।
जिले में 1375 प्राथमिक और 576 उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। शासन की ओर से सख्त आदेश दिए गए हैं कि एक जुलाई को सभी बच्चों को यूनिफार्म मिल जानी चाहिए। साथ ही नई किताबें स्कूल खुलने से पहले ही विद्यालयों में पहुंच जाएं, ताकि स्कूल खुलते ही बच्चों को किताबें और यूनिफार्म दी जा सके। शासन की ओर से यूनिफार्म की धनराशि भी विभाग को भेज दी गई है। स्कूल खुलने में मात्र पांच दिन शेष रह गए हैं। लेकिन अभी तक यूनिफार्म और किताबों को लेकर कोई योजना नहीं बनाई गई हैँ। ऐसे में बच्चे बिना किताबें और घर की ड्रेस में पढ़ाई करने को मजबूर होंगे।
इस संदर्भ में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्धप्रिय सिंह का दावा हैं कि एक जुलाई को बच्चों को यूनिफार्म और ड्रेस वितरित कर दी जाएगी।