फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   71.35 percent candidates appeared for PET in the district, the city remained jam packed throughout the day

Saharanpur News: जिले में 71.35 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी पीईटी, दिनभर जाम रहा शहर

Sat, 06 Sep 2025 10:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 06 Sep 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
71.35 percent candidates appeared for PET in the district, the city remained jam packed throughout the day
अंबाला रोड पर घंटाघर के पास जाम में फंसी दो एंबुले
सहारनपुर। जनपद में पहले दिन की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) में 71.35 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 28.65 फीसदी अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। उधर, दिनभर जाम के कारण लोगों को परेशानी हुई। यातायात व्यवस्था धड़ाम नजर आई। घंटाघर से प्राइवेट बसों का संचालन जारी रहने की वजह से लंबा जाम रहा, जिसमें एक साथ दो 108 एंबुलेंस फंसी रही।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए जनपद में 43 केंद्र बनाए गए हैं। दो पालियों में हुई परीक्षा की प्रत्येक पाली के लिए 19,896 अभ्यर्थी आवंटित थे। पहली पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई, लेकिन अभ्यर्थी सुबह आठ बजे से ही केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। केंद्रों में प्रवेश से पहले गेट पर ही अभ्यर्थियों की तलाशी ली गई।
विज्ञापन

मोबाइल सहित तमाम प्रतिबंधित चीजें बाहर ही रखवा ली गई। दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक चली। चूंकि ज्यादातर अभ्यर्थी दूसरे जनपदों से सुबह ही सहारनपुर आ चुके थे। ऐसे में वह भी पहली पाली की परीक्षा के दौरान ही केंद्रों के बाहर जमा हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा छूटने के बाद उन्होंने पहली पाली के अभ्यर्थियाें से प्रश्नपत्र लेकर उसको स्टडी किया, जिससे प्रश्न पत्र के पैटर्न का पता चल सके। ज्यादातर अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र को आसान बताया।
उधर, हाथी गेट से लेकर कोर्ट रोड पुल को होते हुए सोफिया स्कूल तक लंबा जाम लगा रहा। जीपीओ रोड पर बसों के सड़कों पर खड़े होने से जाम की समस्या और बढ़ी रही। जिला अस्पताल पुल और शारदानगर पुल पर भी जाम रहा। घंटाघर पर भी घंटों का जाम रहा, जिसमें दो 108 एंबुलेंस एक साथ फंसी रही।
जिलाधिकारी ने जाम से निजात दिलाने और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए थे, लेकिन घंटाघर पर चौकी के पास प्राइवेट बसों की संचालन सड़क से होने के कारण जाम रहा।
------
ये बोले अभ्यर्थी
-बुलंदशहर से परीक्षा देने आए विकास ने प्रश्न पत्र को आसान बताया। उनका कहना था कि पूर्व में भी परीक्षा दी थी, लेकिन उसकी वैधता एक वर्ष की थी। एक वर्ष में कोई नियुक्ति नहीं निकली, जिसकी वजह से उसकी वैधता खत्म हो गई।
-बड़ौत से परीक्षा देने पहुंचे हर्ष ने बताया कि पिछली बार की तुलना में प्रश्नपत्र आसान रहा। तैयारी बहुत अच्छी नहीं थी, लेकिन गणित, हिंदी और सामान्य ज्ञान के प्रश्न इतने आसान थे कि प्रश्नपत्र को हल करने में कोई परेशानी नहीं आई।
-गाजियाबाद से परीक्षा देने पहुंचे नितिन की परीक्षा दूसरी पाली में रही। उन्होंने प्रश्न पत्र को सामान्य बताया। उनकी मांग है कि परीक्षा केंद्र दूर पर नहीं देने चाहिएं, क्योंकि युवाओं का ज्यादातर समय सफर में कटता है तैयारी प्रभावित होती है।

------
डीएम, एसएसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण
डीएम मनीष बंसल और एसएसपी आशीष तिवारी ने पीईटी के केंद्रों का औचक निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज कमेला रोड, गुरु नानक इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज सहित कई केंद्रों का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सीसीटीवी कैमरों, बायोमैट्रिक स्कैनर, मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा केंद्र पर शौचालय, पेयजल, अभ्यर्थियों के मोबाइल, बैग इत्यादि जमा करने की व्यवस्था को चेक किया गया। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली।

अंबाला रोड पर घंटाघर के पास जाम में फंसी दो एंबुले

अंबाला रोड पर घंटाघर के पास जाम में फंसी दो एंबुले

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed