फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   70 thousand people yearn for electricity and water for nine hours

Saharanpur News: नौ घंटे तक बिजली-पानी के लिए तरसे 70 हजार लोग

Tue, 16 May 2023 10:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
70 thousand people yearn for electricity and water for nine hours
-सरकारी हैंडपंप और घरों में लगे नलों से पानी भरकर चलाया काम
विज्ञापन

-निगम के पानी टैंकर रहे नदारद, भीषण गर्मी में लोगों ने झेली परेशानी
-जैन बाग बिजलीघर में सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक चला
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। विद्युत निगम के जैन बाग बिजलीघर पर नौ घंटे तक काम चला। इसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजलीघर से जुड़े करीब 70 हजार लोगों के सामने बिजली के साथ पानी की समस्या खड़ी हो गई। नगर निगम के पानी के टैंकर नदारद रहे। लोगों ने सरकारी हैंडपंप और घरों में लगे नलों से पानी भरकर काम चलाया। बिना बिजली के भीषण गर्मी में लोगों का बुरा हाल रहा। काम पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हो पाई।
गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए विद्युत निगम मरम्मत कार्य करा रहा है। मंगलवार को जैन बाग बिजलीघर पर सुबह नौ बजे से लेकर शाम छह बजे तक कार्य हुआ। जिसके तहत प्रताप नगर, रायवाला, रानी बाजार, कम्बोह कटहरा, हरनाथपुरा, निसार रोड, वर्धमान कालोनी, मुन्नालाल, हबीबगढ़, खाताखेड़ी, गोटेशाह, मदनपुरी, अहमद कालोनी, सम्राट विक्रम काॅलोनी आदि क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई बंद रही।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में नौ घंटे तक बिजली नहीं आने से लोग पानी को भी तरस गए। खाताखेड़ी कालोनी की मित्था वाली गली में एक सरकारी हैंडपंप है। उस हैंडपंप पर पानी लेने के लिए लोगों की लाइन लगी रही। जिसके बाद ही कपड़े, बर्तन और घर के अन्य काम हुए। यहीं नहीं खाताखेड़ी, वर्धमान काॅलोनी, कृष्णा नगर, सम्राट विक्रम काॅलोनी, अहमद काॅलोनी आदि में कहीं पर भी नगर निगम का पानी का टैंकर नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले लोग
कृष्णा नगर में एक घर के बाहर कपड़ों पर प्रेस कर रहे समीर का कहना है कि जहां पर वह खड़े हैं, वहां एक पानी की टोटी लगी है। इस टोटी एक बूंद भी नहीं उगली। उन्होंने पीने के लिए पानी पास के ही एक घर से मंगाना पड़ा।
उसी कालोनी के राजू बताते है कि बिजली नहीं आने से परेशानी का सामना करना पड़ा। बिना बिजली के भीषण गर्मी में रहना मुश्किल रहा। सबसे ज्यादा परेशानी पानी के लिए हुई। कहीं पर भी निगम का पानी टैंकर नजर नहीं आया।
खाताखेड़ी निवासी मोहम्मद ताज का कहना है कि उनकी गली में लगे सरकारी हैंडपंप से पानी भरकर घर का काम चलाया गया।
खाताखेड़ी के अनीस बताते हैं कि गर्मी बढ़ रही है। ऐसे में बिना बिजली रहना मुश्किल हैं। मंगलवार को नौ घंटे तक बिजली नहीं आने से बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

गर्मी में लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिले, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मंगलवार को जैन बाग बिजलीघर पर काम होने के चलते सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रखी गई। काम पूरा होते ही बिजली आपूर्ति को सुचारू कराया गया।

-संजीव कुमार, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम
जैन बाग क्षेत्र में बिजली नहीं रहने से पानी की कोई समस्या नहीं आई और न ही उनके पास कोई शिकायत आई। यदि कोई शिकायत आती है तो वह टैंकर भेजकर पानी की व्यवस्था कराते।

विनीत राणा, अवर अभियंता, जलकल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed