फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   70 purchasing centers approved for wheat purchase in the district

जनपद में गेहूं खरीद के लिए 70 क्रय केंद्र स्वीकृत

Sat, 19 Mar 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
70 purchasing centers approved for wheat purchase in the district
एक अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की सरकारी खरीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जनपद में गेहूं की सरकारी खरीद की तैयारियां तेज हो गई हैं। एक अप्रैल से शुरू होने वाली खरीद के लिए जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने 70 क्रय केंद्र स्वीकृत किए हैं। हालांकि अभी तक पीसीयू (प्रादेशिक कॉआपरेटिव यूनियन) और मंडी परिषद के क्रय केंद्रों की सूची फाइनल नहीं हुई है। जनपद में गत सीजन में 98 क्रय केंद्रों पर गेहूं की सरकारी खरीद हुई थी। सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए किसानों को पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए कई सरकारी एजेंसियां गेहूं की खरीद करती हैं। जिससे किसानों को सरकार की ओर से घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर गेहूं को न बेचना पडे़। प्रदेश में एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद प्रारंभ हो जाएगी। प्रदेश सरकार ने इस बार गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव राय ने बताया कि सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए किसानों को पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए किसान किसी भी जनसुविधा केंद्र या साइबर कैफे पर जाकर खाद्य विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इसमें किसान को अपनी खतौनी के खाता संख्या, कुल रकबा, गेहूं का रकबा, आधार संख्या दर्ज कराना होगा। इस बार ओटीपी आधारित पंजीकरण व्यवस्था है। इसलिए किसान सुचारू रूप से चल रहे मोबाइल नंबर को ही पंजीकरण में दर्ज कराएं। इसके अतिरिक्त किसान का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
विज्ञापन

स्वीकृत गेहूं क्रय केंद्र
गेहूं खरीद के लिए जिलाधिकारी ने 70 क्रय केंद्र स्वीकृत किए हैं। इनमें खाद्य विभाग के 11 क्रय केंद्रों में नवीन मंडी सहारनपुर, सहारनपुर पूर्व (नवीन मंडी), छुटमलपुर नवीन मंडी, बेहट एट गंदेवड़, देवबंद नवीन मंडी, नागल, रामपुर मनिहारान नवीन मंडी, नानौता, नकुड़ एट पदम नगली, गंगोह नवीन मंडी, सरसावा एट सरसोंहेड़ी शामिल हैं। भारतीय खाद्य निगम के नवीन मंडी स्थल सहारनपुर एवं सरसावा क्रय केंद्र खोले जाएंगे। इसके अतिरिक्त प्रादेशिक कॉआपरेटिव फेडरेशन (पीसीएफ) के 57 क्रय केंद्र स्वीकृत हुए हैं। इनमें ग्राम थरौली, मल्हीपुर, नल्हेड़ा गुर्जर, पुंडेन, नल्हेड़ा गाजी, सुनहैटी खड़खड़ी, कोटा, टोपरी, सरकडी शेख, भाऊपुर, घुन्ना, कुर्डीखेड़ा, कलसिया, अनवरपुर बरौली, कांसेपुर, कादरपुर, हरिपुर, सढ़ौली कदीम, बास्तम, अंबेहटा शेख, रणखेड़ी, गंझेड़ी, बसेड़ा, दुगचाड़ा, मझौल, भाटोल, गांगनौली, चंदेना कोली, डंघेड़ा, रामपुर मनिहारान, मिर्जापुर, मियानगी, अनंतमऊ, नानौता, बड़गांव, मोरा, भोजपुर, बाधी, अंबेहटा पीर, झबीरन, रणदेवा, अघ्याना, फंदपुरी, गंगोह, रंन्धेड़ी, तीतरों, लखनौती, सांगाठेड़ा महंगी, सिकंदरपुर, समसपुर, शाहजहांपुर, बुढढाखेड़ा, चिलकाना, पटनी, अलीपुरा, आल्हनपुर क्रय केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ों की नजर में गत सीजन की गेहूं खरीद
क्रय केंद्र 98
गेहूं बेचने वाले किसान 32447
गेहूं खरीद 108657 मीट्रिक टन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed