फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   70 corona infected including four children and seven students were found in the district

जिले में चार बच्चों और सात छात्रों सहित 70 कोरोना संक्रमित मिले

Thu, 06 Jan 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
70 corona infected including four children and seven students were found in the district
सहारनपुर। एक वर्ष से आठ वर्ष तक के चार बच्चों तथा सात छात्रों सहित जनपद में बुधवार को 70 कोरोना संक्रमित मिले, जिसके बाद प्रशासन और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। 70 मरीज मिलने के बाद जनपद में कोरोना की तीसरी लहर में मिले संक्रमितों का आंकड़ा 139 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

संक्रमित मिले एक वर्ष के बच्चे के साथ ही उसके परिवार की एक महिला और एक पुरुष भी संक्रमित आया है। इसके अलावा शेष तीन बच्चों में दो बच्चों की आयु सात साल तथा एक की आठ साल है। जिन छह छात्रों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें दो छात्र राजकीय मेडिकल कॉलेज, तीन छात्र दो अलग-अलग राजकीय महाविद्यालयों तथा एक छात्र राजकीय पॉलीटेक्निक और एक छात्र जनता रोड स्थित एक निजी महाविद्यालय का है। संक्रमित पाए जाने वालों में एक निजी पैथोलॉजी लैब के नौ कर्मचारी भी शामिल हैं। इनके अलावा अलग-अलग विद्यालयों के चार शिक्षक भी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

खास बात यह है कि कोरोना शहर के साथ ही देहात में भी खूब फैल रहा है। बुधवार को मिले 70 कोरोना संक्रमितों में 36 लोग शहरी तथा 24 लोग देहात क्षेत्र के हैं। कोरोना ने नए साल में तेजी के साथ रफ्तार पकड़ी है। 139 मरीज 42 दिन में मिले हैं, जिनमें से 112 मरीज अकेले जनवरी माह के पांच दिन में सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को गिरफ्त में ले रहा कोरोना
कोरोना सबसे अधिक युवाओं को चपेट में ले रहा है। बुधवार को मिले 70 कोरोना संक्रमितों में 70 फीसदी मरीज 18 से 40 वर्ष की आयु वर्ग के हैं। माना जा रहा है कि युवा ही सबसे अधिक घर से बाहर रहते हैं, जिसके कई कारण हैं। वह काम के साथ ही पढ़ाई और अन्य वजह से बाहर रहते हैं, जिसकी वजह से संक्रमण उनमें अधिक है।
अब 121 एक्टिव मरीज
जनपद में कोरोना की तीसरी लहर में अभी तक कुल 139 मरीज मिल चुके हैं। पहला मरीज 24 नवंबर 2021 को मिला था, जिसके बाद से कोरोना के मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। इनमें से 18 मरीजों के ठीक होने की बात कही गई है। वर्तमान में 121 एक्टिव मरीज हैं।

जनपद में बुधवार को कोरोना के 70 मरीज मिले हैं, जिनमें कई छात्र और शिक्षक भी शामिल हैं। करीब 15 मरीज ऐसे हैं जो संक्रमितों के संपर्क में आने की वजह से पॉजिटिव आए हैं। सभी संक्रमितों के संपर्क में आने वालों को चिह्नित कर जांच कराई जाएगी। वर्तमान में 121 एक्टिव मरीज जनपद में हैं।
शिवांका गौड़, सर्विलांस अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed