{"_id":"63124348061e615d1d3d914c","slug":"70-522-candidates-registered-in-the-10th-and-12th-examination-in-the-district-saharanpur-news-mrt603582539","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में 70,522 परीक्षार्थी दसवीं और 12वीं की परीक्षा में पंजीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में 70,522 परीक्षार्थी दसवीं और 12वीं की परीक्षा में पंजीकृत
विज्ञापन
सहारनपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग सत्र 2022-23 की यूपी बोर्ड बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटा है। जनपद में दसवीं और 12वीं की परीक्षा के लिए इस बार 70,522 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। खास बात यह है कि इस बार आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या बीते वर्ष की संख्या से तीन हजार अधिक है।
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2022 थी। जनपद में दसवीं और 12वीं के लिए कुल 70,522 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इनमें 40,580 विद्यार्थी दसवीं के हैं, जिनमें 38,606 विद्यार्थी संस्थागत और 503 विद्यार्थी व्यक्तिगत यानी प्राइवेट वाले हैं। 12वीं में इस बार 29,942 विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। इनमें से 32,100 विद्यार्थी संस्थागत और 2,010 विद्यार्थी व्यक्तिगत वाले हैं। बीते वर्ष की बात करें तो दसवीं और 12वीं में पंजीकृत 67,313 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने बताया कि इस बार दसवीं और 12वीं में छात्रों की संख्या बढ़ना अच्छा संकेत है। इससे पता चलता है कि विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि पंजीकृत विद्यार्थियों का डाटा परिषद को भेजा जा चुका है।
यह है संख्या बढ़ने की वजह
बीते तीन साल में कोरोना का असर लोगों की आय पर भी पड़ा है। विद्यालय साल भर तक नहीं खुले और प्राइवेट विद्यालयों के द्वारा अभिभावकों से फीस पूरी मांगी गई। ऐसे में बड़ी संख्या में छात्रों ने प्राइवेट विद्यालय छोड़ राजकीय और एडेड माध्यमिक विद्यालयों में दाखिला लिया है। यही वजह है कि बोर्ड के विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है।