फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   68915 students appeared in the Learning Outcome Examination

लर्निंग आउटकम परीक्षा में शामिल हुए 68915 विद्यार्थी

Fri, 08 Nov 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
68915 students appeared in the Learning Outcome Examination
रेलवे कॉलोनी स्थित कस्तूरबा गॉधी विद्यालस मे परीक्षा देती छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जनपद के परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक तथा कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में शुक्रवार को लर्निंग आउटकम परीक्षा का आयोजन किया गया। कुल 1940 विद्यालयों में 68915 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के परिणाम के आधार पर विद्यालयों की ग्रेडिंग की जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा शुक्रवार की सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चली। 1355 परिषदीय प्राथमिक, 576 उच्च प्राथमिक तथा नौ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में आयोजन हुआ। इसमें कक्षा पांच से आठ तक के 68915 विद्यार्थी शामिल हुए। सभी विद्यालयों में प्रात: सात बजे से ब्लॉक संसाधन केंद्र से पर्यवेक्षकों को शील्ड प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए गए। पर्यवेक्षक द्वारा समय से विद्यालय पहुंचकर शुचिता/गोपनीयता पूर्वक परीक्षा का आयोजन कराया गया। लर्निंग आउटकम परीक्षा के लिए डीएम द्वारा जनपद स्तर पर उड़न दस्तों का गठन किया गया था। दस्ते में नामित अधिकारियों के द्वारा विद्यालयों का नियमित रूप से निरीक्षण किया गया। परीक्षा के बाद उत्तर पत्रक, ओएमआर शीट व विद्यालय आकलन सूचना प्रपत्र शील्ड कर लिफाफे में पर्यवेक्षक द्वारा ब्लॉक संसाधन केंद्र पर सुरक्षित जमा कराई गई। प्रश्न पत्र वितरण व उत्तर पत्रक संकलन हेतु ब्लॉक संसाधन केंद्र पर न्याय पंचायत वार ब्लॉक से समन्वय को की ड्यूटी लगाई गई । उक्त शील्ड उत्तर पुस्तिकाओं की जांच ऑनलाइन प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। उत्तर पुस्तिकाओं को ऑनलाइन प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।। जनपद के लगभग 85 फीसदी छात्रों के द्वारा परीक्षा में प्रतिभाग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed