{"_id":"65ac33413216d5bf5a077a36","slug":"67-complaints-were-received-only-four-could-be-resolved-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-16967-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शिकायतें आई 67, निस्तारण हो सका मात्र चार का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शिकायतें आई 67, निस्तारण हो सका मात्र चार का
विज्ञापन
बेहट/नकुड़/रामपुर मनिहारान। तहसील मुख्यालयों पर अफसरों के समक्ष आईं 67 शिकायतों में से मात्र चार शिकायतों का ही निस्तारण मौके पर हो सका। अधिकारियों ने अधीनस्थों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
बेहट के संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी देहात सागर जैन व एसडीएम दीपक कुमार के समक्ष 23 शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनमें से एक का ही मौके पर निस्तारण हो सका। बीडीओ साढ़ौली कदीम अब्दुल वहाब, आपूर्ति निरीक्षक डॉ. दीपांकर शर्मा रहे। नकुड़ तहसील में आयोजित समाधान दिवस में एडीएम ई डाॅ.अर्चना द्विवेदी, एसडीएम नकुड़ अजय कुमार अंबष्ट और तहसीलदार राधेश्याम शर्मा के समक्ष 22 शिकायतें आई जिनमें से निस्तारण एक का भी नहीं हो सका। रामपुर मनिहारान में एसडीएम श्वेता पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में राजस्व विभाग, विद्युत विभाग आदि से संबंधित 22 समस्याएं आई। इनमें से तीन का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। एसडीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर नायब तहसीलदार राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।