फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   62 claimants from BJP in Muslim dominated areas

Saharanpur News: मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में भाजपा से 62 दावेदार

Thu, 13 Apr 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 13 Apr 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
62 claimants from BJP in Muslim dominated areas
सहारनपुर। नगर निगम के 70 में 20 मुस्लिम बाहुल्य वार्डों में भी मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने पार्षद पद के लिए दावेदारी ठोक दी है। इससे साफ है कि मुस्लिम समाज में भी भाजपा की लोकप्रियता बढ़ी है। पार्टी यहां पर मुस्लिम प्रत्याशियों को ही चुनावी मैदान में उतारेगी।
विज्ञापन


नगर निगम क्षेत्र में लोहानी सराय, कुतुबशेर, साबरी का बाग, मोहल्ला यायाशाह, हयात कॉलोनी, खाताखेड़ी, मुबारकशाह, सिराज कॉलोनी, लखीगेट, नूरबस्ती, सराय मर्दान अली सहित 20 वार्ड ऐसे हैं, जो मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र हैं। यहां पर मुस्लिम समाज की आबादी है। इन वार्डों में मुस्लिम समाज के लोगों ने पार्षद पद के लिए दावेदारी कर दी है। यह लोग पूर्व में भाजपा की सदस्यता भी ले चुके हैं। इन्होंने अपने बायोडाटा भी पार्टी के पदाधिकारियों को सौंप दिए हैं, जबकि पिछले चुनाव में इन जगहों पर भाजपा के पास दावेदारों की कमी थी, लेकिन इस बार 20 वार्डों पर 62 दावेदार हैं, जिनके नामों पर भी विचार चल रहा है। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में पार्टी मुस्लिम समाज से ही पार्षद पद के प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारेगी।
विज्ञापन


भाजपा सरकारें सबका साथ सबका विकास के अपने संकल्प के काम कर रही हैं। सर्व समाज का समर्थन पार्टी को मिल रहा है। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में पार्टी के पास पार्षद पद के लिए दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है।-----मोहित बेनीवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष व नगर निगम चुनाव प्रभारी, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed