{"_id":"5ce05583bdec22077b458766","slug":"61558205827-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाए प्राधिकरण : बजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाए प्राधिकरण : बजाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाए प्राधिकरण : बजाज
सहारनपुर। सहारनपुर आर्किटेक्ट्स एंड इंजीनियर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सहारनपुर विकास प्राधिकरण की ओर से की गई कुछ कार्रवाइयों पर आपत्ति व्यक्त की है। शनिवार को हुई बैठक में पदाधिकारियों ने प्राधिकरण के वीसी से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्याओं और मांगों से अवगत कराने का निर्णय लिया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष इंजीनियर जेएस बजाज का कहना है कि विकास प्राधिकरण के अधिकारी मानचित्रों की आड़ में भवन निर्माण करने वालों को परेशान करने की बजाय अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाएं। इससे लोगों का भरोसा प्राधिकरण पर बना रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राधिकरण में दिनभर अनावश्यक आने वाले लोगों का जमावड़ा रहता है। उन्होंने ऐसे लोगों की आवाजाही पर रोक लगाए या फिर उनकी एंट्री दर्ज कराए। मगर ऐसा नहीं हो सका है। इसके अलावा प्राधिकरण की बोर्ड की बैठकों से भी आर्किटेक्ट्स और इंजीनियरों को अवगत कराने और आमंत्रित करने की मांग की गई थी। मगर इस दिशा में भी अभी तक कोई कदम प्राधिकरण की ओर से नहीं उठाया गया है। बैठक में अमरनाथ, अमित त्यागी, मनमीत सिंह बजाज, दिनेश शर्मा, नितिन कपिल, नवीन वर्मा, ओपी राणा, जयप्रकाश, संजय त्यागी, आरएम गुप्ता, विवेक एरन, प्रत्योश नौटियाल, अरुण गुप्ता, अनीस पीरजादा, सुनील काला, संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।