{"_id":"5c3cdc09bdec2273923c0c24","slug":"61547492361-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमितीकरण की मांग को तदर्थ प्रधानाचार्यों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमितीकरण की मांग को तदर्थ प्रधानाचार्यों का धरना
विज्ञापन

सहारनपुर। नियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर तदर्थ प्रधानाचार्यों ने सोमवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान प्रधानाचार्यों ने संयुक्त शिक्षा निदेशक को मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा।
प्रदेशीय तदर्थ प्रधानाचार्य वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश भर में करीब चार हजार तदर्थ प्रधानाचार्य हैं, जो योग्यता पूर्ण करने के साथ ही अनुभवी भी हैं। एसोसिएशन वर्षों से नियमितीकरण की मांग करती आ रही है, मगर हमेशा उनकी मांग को अनसुना किया गया है। मगर इस बार हम अपना हक लेकर रहेंगे। इस दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, राजपाल सिंह, डॉ. धर्मेंद्र कुमार शर्मा, नूतन प्रकाश चौधरी, ज्ञान सिंह, भूप सिंह, पीके कर्णवाल आदि शामिल रहे।