फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रोटरी भवन में 32 जोड़ों का निकाह कराया

रोटरी भवन में 32 जोड़ों का निकाह कराया

Sun, 30 Dec 2018 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
रोटरी भवन में 32 जोड़ों का निकाह कराया
रोटरी भवन में 32 जोड़ों का निकाह कराया
विज्ञापन

सहारनपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को रोटरी भवन में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 32 जोड़ों का निकाह कराया गया। कार्यक्रम में कमिश्नर, डीएम और अन्य अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर दूल्हों और दुल्हनों को आशीर्वाद दिया।
योजना के तहत जनपद में 100 से अधिक लोगों ने शादी के लिए आवेदन किया था। मगर कई आवेदक जरूरी कागज पूरे जमा नहीं करा सके। उनसे आय प्रमाण पत्र और आधार कार्ड आदि मांगे गए थे। उनमें कई नाबालिग थे, जिनका आवेदन निरस्त किया गया। एक जोड़ा आय प्रमाण पत्र जमा नहीं कर सका। इस वजह से उनको योजना का लाभ नहीं मिल सका।
विज्ञापन

शनिवार को 32 जोड़ों को शादी के लिए बुलाया गया था। सभी मुस्लिम रहे, जिनका निकाह पढ़वाया गया। कमिश्नर सीपी त्रिपाठी, डीएम आलोक कुमार पांडेय, महापौर संजीव वालिया, विकास प्राधिकरण के वीसी सुखलाल भारती, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, शहर काजी नदीम अख्तर, जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद, उर्दू अकादमी के सदस्य एम आजाद अंसारी, पूर्व मंत्री सरफराज खान, राशिद अंसारी ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में पार्षद मंसूर बदर, शहजाद मलिक, जेई श्याम बिहारी अग्रहरि, विनय कुमार शर्मा और योजना के नोडल अधिकारी रविश चौधरी भी समारोह में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
वार्ड संख्या 67 के 27 जोड़े पहुंचे
शनिवार को जिन 32 जोड़ों का निकाह कराया गया उनमें 27 जोड़े अकेले वार्ड 67 के रहे। वार्ड 67 के पार्षद शहजाद मलिक ने बताया कि उनके वार्ड में ज्यादातर गरीब लोग रहते हैं। उनसे आवेदन कराए गए थे। उन्होंने बताया कि कुल 42 आवेदन वार्ड 67 से किए गए थे, जिनमें से 15 आवेदन निरस्त हुए। मगर फिर भी 27 जोड़ों को योजना का लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed