{"_id":"5c018405bdec22419b5de2cf","slug":"61543603205-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर चलती कार में आग लगी, यात्री सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर चलती कार में आग लगी, यात्री सुरक्षित
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। छुटमलपुर-देहारादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार रात चलती कार में आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को कार से सुरक्षित निकाल लिया। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग को बुझाया। हालांकि कार पूरी तरह से जल चुकी थी।
बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे देहरादून के पटेलनगर निवासी संजय राणा अपने ड्राइवर सुल्तान अहमद के साथ बोलेरो कार से सहारनपुर से देहरादून लौट रहे थे। छुटमलपुर-देहारादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में गणेशपुर से थोड़ी ही दूर आगे मोहंड की तरफ कार में अचानक आग लग गई। जब तक कार सवारों को आग लगने का आभास हुआ तब तक कार से लपटे उठने लगी थी। आग लगने के साथ ही कार की खिड़कियां भी लॉक हो गई। इसी दौरान किसी ने थाना पुलिस और डायल सौ को हादसे की खबर की। घटना स्थल से दो किमी की दूरी पर खड़ी पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने खिड़कियों के शीशे तोड़कर कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद कार को सड़क किनारे घसीट कर खड़ी कर दिया गया। कार सवार अन्य वाहन से देहरादून के लिए रवाना हो गए। आग का कारण वायरिंग शार्ट माना जा रहा है।