फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एसडीएम ने नगरपालिका और चीनी मिल को नोटिस जारी किया

एसडीएम ने नगरपालिका और चीनी मिल को नोटिस जारी किया

Sat, 17 Nov 2018 12:23 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने नगरपालिका और चीनी मिल को नोटिस जारी किया
देवबंद (सहारनपुर)। नगरपालिका द्वारा नगर से कूड़े कचरे का उठान कर उसे सड़क किनारे डाल दिए जाने से एसडीएम ने कड़ा रुख अपनाया है। एसडीएम ने नगरपालिका के चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी को नोटिस जारी कर कूड़े के निस्तारण की समुचित व्यवस्था कराने को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

उन्होंने त्रिवेणी चीनी मिल को भी नोटिस जारी किया है। जिसमें प्लांट से उड़ने वाली राख जो लोगों के स्वास्थ्य को हानि पहुंचा रही है उसकी समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ऋतु पुनिया ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्रदूषण विभाग से प्लांट की जांच कराई गई। जिसमें भारी प्रदूषण पाया गया। उन्होंने बताया कि चीनी मिल की चिमनियों से उड़ने वाली राख लोगों के स्वास्थ्य को भारी नुकसान पहुंचा रही है। जनस्वास्थ्य की हानि को देखते हुए यह कदम उठाया गया। उन्होंने कहा कि यदि चीनी मिल ने प्रदूषण नियंत्रित नहीं किया तो प्रशासन अग्रिम कार्रवाई करेगा। दूसरे नगरपालिका को 137 का नोटिस जारी किया गया। क्योंकि नगरपालिका नगर से कूड़ा उठाकर उसे सड़क किनारे डाल देती है, जबकि कूड़ा निस्तारण के लिए डंपिंग ग्राउंड होना चाहिए, लेकिन नगरपालिका लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। नगरपालिका के चेयरमैन और ईओ को निर्देश दिया गया कि वह सड़क किनारे पड़े कूड़ा को उठा लें अन्यथा उनके विरुद्ध पुलिस कार्रवाई कराई जाएगी। बता दें कि नगरपालिका कई कार बोर्ड बैठक में कूड़ा निस्तारण को डंपिंग ग्राउंड बनाने का प्रस्ताव भी पारित कर चुकी है, लेकिन जमीन नहीं मिलने से यह प्रस्ताव केवल कागजी कार्रवाई बनकर रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed