फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ताड़का के आते ही हुआ सन्नाटा, वध होते ही लगे जयकारे

ताड़का के आते ही हुआ सन्नाटा, वध होते ही लगे जयकारे

Mon, 08 Oct 2018 12:41 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
ताड़का के आते ही हुआ सन्नाटा, वध होते ही लगे जयकारे
सहारनपुर। श्री रामलीला में ताड़का वध और सीता स्वयंवर का मनोहारी मंचन किया गया। ताड़का के मंच पर ही आते ही रामलीला पंडाल में सन्नाटा छा गया, लेकिन प्रभु श्रीराम ने जैसे ही ताड़का का वध किया तो जयकारे लगने लगे और दर्शक मंत्रमुगध हो गए।
विज्ञापन

रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम रोड पर ताड़का वध का प्रभावशाली मंचन पंकज बजाज के निर्देशन में किया गया। ताड़का अभिनय अमन चिटकारा, श्री राम का हिमांशु सैनी, लक्ष्मण का गौतम बग्गा, दशरथ का बिजेंद्र त्रिपाठी ने किया। प्रधान रवि जुनेजा, यशपाल त्रेहन, अमित यादव, मनोज चिटकारा, अश्वनी अरोड़ा, मुकेश दत्ता, सन्नी वशिष्ठ, सुशील कक्कड़, हन्नी वर्मा, राजेश पाहवा, राहुल साहू, यतिन भसीन, जगदीश प्रसाद, प्रशांत चौहान, नीरज सैनी, विपिन सैनी, इंदर लाल, डा. प्रवीन राजपूत, मन्नु ग्रोवर, अमित सेठी मौजूद रहे।
विज्ञापन

भारतीय कला संगम श्री रामलीला सभा रेलवे टी-2 कॉलोनी में लीला का उद्घाटन मुख्य अतिथि जगन्नाथ रथ यात्रा के चेयरमैन भारत कर्णवाल, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की महानगर संयोजिका रंजना नैब ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात ताड़का वध का शानदार मंचन किया गया। राम का गुनगुन, लक्ष्मण का नोनू, ताड़का का रजनीश नारंग, सुबाहू-मारीच का दीपक मारवा और मोहम्मद सलीम ने अभिनय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय कला मंच रामलीला सभा गोविंनगर मैदान पर सीता जन्म और ताड़का वध की लीला दिखाई गई। मुख्य अतिथि अभय राणा, सरदार जसवंत सिंह बत्रा ने फीता काटकर लीला का शुुुुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हमें मर्यादा पुरुषोत्तम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। ताड़का का रोल प्रतीक कुमार, कुनाल चौहान, तुषार कुुमार, अली अहमद ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। राम के अभिनय में मनप्रीत सिंह, लक्ष्मण के रूप में विशुल नागवंशी, बड़े राम के रूप में रमन धीर, लक्ष्मण के रूप में अंकित ने अमिट छाप छोड़ी। अध्यक्ष सरदार सर्वजीत सिंह धीर, संयोजक नरेंद्र शर्मा, प्रबंधक सरदार पुनीत सिंह धीर, महामंत्री वरूण शर्मा, उत्सव संचालक विजय लाल संवाई, सुरजीत सिंह वालिया, राजीव कांबोज, सन्नी गुलाटी मोहित कश्यप मौजूद रहे।
मानवीय कल्याण समिति लेबर कॉलोनी में श्रीराम जन्म की लीला हुई। दशरथ का अभिनय वीरेंद्र रावत, सुमंत का राकेश गुुप्ता, विष्णु भगवान का अभिनय संजीव आर्य ने किया। प्रधान संदीप रावत, राजकुमार त्यागी, प्रदीप, दिनेश हिंदू, भगवती प्रसाद, चौधरी यशपाल, वीरेंद्र रावत, उमेश कश्यप, जोनी, अरुण त्यागी, रामा शंकर, विजय गुप्ता, राहुल, मोहित, अजय शर्मा मौजूद रहे।
श्री कृष्णा राम नाटक क्लब जुबली पार्क में हरीश भटेजा के निर्देशन में रावण दिग्विजय और श्रीराम जन्म का मनोहारी मंचन किया गया। दशरथ की भूमिका में संजीव भंडारी, रावण की भूमिका में कमल मल्होत्रा, इंद्र की भूमिका में अमित भसीन, कौशल्या की भूमिका पूजा भारद्वाज ने निभाई। छोटे राम के अभिनय में सार्मथ कामरा ने सबका मन मोह लिया। प्रधान महेंद्र तनेजा, महामंत्री विवेक दुआ, अनिल अरोड़ा, साजन गंगा, नीरज कामरा, राजकुमार नरूला, चंद्रमोहन अरोड़ा, अमित गांधी, विवेक मनोचा, वीके ग्रोवर, संजय अरोड़ा, यशपाल आहुजा, कपिल मल्होत्रा शामिल रहे।
नवयुग सेवा समिति केशव नगर नुमाइश कैंप में निर्देशक जगदीश पपनेजा, सह निर्देशक पृथ्वी राज चौहान, प्रवीण चावला के निर्देशन में सीता स्वयंवर की लीला दिखाई गई। प्रभु श्री राम का रोल बबलू चौहान, सीता का पारस मदान, लक्ष्मण का साजन नारंग, विश्वामित्र का विजय शर्मा, जनक का पृथ्वी राज चौहान, बाणासुर का प्रवीण चावला ने किया। चेयरमैन सुरेश बजाज, रतन बजाज, महामंत्री आशु धवन, कोषाध्यक्ष सुरजीत सिंह, पम्मी तनेजा मौजूद रहे।
प्राचीन श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में बेहट बस स्टैंड रामलीला मैदान पर अहिल्या उद्धार, गंगा दर्शन और पुष्प वाटिका लीला का मंचन वृंदावन से आए कलाकारों ने किया। उद्घाटन संजीव जैन व राजीव जैन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रधान अनिल अग्रवाल, मंत्री चौधरी माईदयाल मित्तल, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, उत्सव संचालक मनुज तायल, दीपक अग्रवाल, श्रवण गर्ग, राजीव गोयल, जगमोहन लाल गोयल, मानसिंह जैन मौजूद रहे।
श्री आशुतोष मंदिर रामलीला क्लब के तत्वाधान में कांग्रेस कमेटी मैदान गुरुद्वारा रोड पर लीला का शुभारंभ रावण-वेदवती संवाद के मंचन से किया गया। प्रधान गौरव चौधरी, महामंत्री राकेश छाबड़ा, कोषाध्यक्ष मोहित छाबड़ा, गौरव पुरी, दशहरा प्रधान नरेश कुमार, मुख्य संयोजक संजय भसीन, प्रबंधक विनय दुग्गल, हेमंत अरोड़ा, नवीन गुलाटी, अमित बत्रा, डा. एमपी सिंह चावला, विजय कुमार, राजन कक्कड़, करन मल्होत्रा मौजूद रहे।
सुपर क्लब द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय नुमाइश कैंप में आयोजित लीला में सीता स्वयंवर और लक्ष्मण परशुराम संवाद का जोरदार मंचन भारती पसरीचा के निर्देशन में किया गया। राजा जनक का अभिनय मनोज गगनेजा, राम का पवन सेतिया, लक्ष्मण का संदीप गिल्होत्रा, सीता का परी, विश्वामित्र का रजत कात्याल, बाणासुर का अनुराग बजाज, रावण का गगन नागपाल, परशुराम का जंग बहादुर जंगी ने किया। प्रधान राकेश सूरी, अनिल रसवंत, राजीव वधव, नितिन खुराना, सुधीर गुंबर, पंकज गुंबर, विकास खुराना, गोलू बजाज, मोहित बठता, दीपक जुनेजा, विपिन टुटेजा, गोपाल कृष्ण, बोबी सुखीजा, पंकज मिड्ढा, संदेश खुराना, प्रवीण ठकराल, कामा मिगलानी, संचित अरोड़ा, गौरव अरोड़ा शामिल रहे।

श्री राधा कृष्ण मंदिर क्लब गांधी पार्क में राम और सीता जन्म की लीला दिखाई ई। भृंग ऋषि द्वारा महाराजा दशरथ, कौशाल्य, कैकई, सुमित्रा, वशिष्ठ के साथ हवन कराए जाने का दृश्य बहुत संजीव रहा। भगवान विष्णु के संवाद सुनकर दर्शक भाव विभोर हो गए। जगदीश भंडारी के निर्देशन में जगमोहन ने दशरथ, अनुज जैन ने वशिष्ठ, आशीष जैन ने भृंग ऋषि का किया। गुरमीत सिंह, रंजन, महेश पाहवा, गगन भाटिया, विक्रांत सैनी, मनमोहन मौजूद रहे।
-------------------------------------------------
रामलीला में आज
-- उत्तर रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम रोड पर श्रीराम बारात।
-- श्री राधा-कृष्ण मंदिर क्लब रामलीला गांधी पार्क में सीता स्वयंवर।
-- भारतीय कला मंच रामलीला सभा गोविंनगर में सीता स्वयंवर।
-- प्राचीन श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में रामलीला भवन से श्री राम बारात।
-- नवयुग सेवा समिति केशवनगर में श्री राम वनवास।
-- मानवीय कल्याण समिति लेबर कॉलोनी में सीता स्वयंवर।
-- सुपर क्लब गोपाल नगर नुमाइशकैंप में श्री राम बनवास।
-- श्री कृष्णा राम नाटक क्लब जुबली पार्क में सीता स्वयंवर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed