फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कबड्डी में बेहड़ा कलां और खो खो में बढेढी घोघु की टीम अव्वल

कबड्डी में बेहड़ा कलां और खो खो में बढेढी घोघु की टीम अव्वल

Fri, 05 Oct 2018 12:26 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी में बेहड़ा कलां और खो खो में बढेढी घोघु की टीम अव्वल
छुटमलपुर (सहारनपुर)। रामखेड़ी में हुई परिषदीय स्कूलों के बच्चों की एनपीआरसी स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी में बेहड़ा कला और खो खो में बडेढ़ी घोघू की टीमों ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें प्राथमिक स्कूलों के बच्चों की प्रतियोगिता के दौरान पचास मीटर दौड़ में बडेढ़ी घोघु की जादी ने प्रथम, बेहड़ा कला के रजत ने द्वितीय, सौ मीटर दौड़ में बेहडा कलां के विनीत ने प्रथम, बडेढी घोघु की जादी ने द्वितीय, लंबी कूद में दतौली मुगल के साजेब प्रथम, बडेढी घोघू की आशा ने द्वितीय और ऊंची कूद में संभलहेडी का राज कमल प्रथम, रामखेड़ी की मुस्कान द्वितीय स्थान पर रही। उच्च प्राथमिक स्कूल के वर्ग के पचास मीटर दौड़ में बेहड़ा कलां के शिवम ने प्रथम और यहीं की सोनिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर दौड में दतौली मुगल का अब्दुल प्रथम, बडेढ़ी घोघू की साक्षी द्वितीय स्थान पर रही। दो सौ मीटर दौड़ में बेहड़ा कलां की सोनिया प्रथम और यहीं का राहुल द्वितीय स्थान पर आया। लंबी कूद में बडेढी घोघू की शीतल ने प्रथम, बेहड़ा कलां के राहुल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में बडेढ़ी घोघू की शीतल ने प्रथम और बेहड़ा कलां के राहुल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आयोजन में समन्वयक धीर सिंह, प्रधानाध्यापक निशांत शर्मा, सुबोध कुमार, कविंद्र कुमार, अजय कुमार, योगेश कुमार, अताउर्रहमान, विजय कुमार, सोनी कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed