{"_id":"5b9ab3c3867a5501a17645b9","slug":"61536865219-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म सुई धागा में दिखेंगे ब्रिजेश कर्णवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म सुई धागा में दिखेंगे ब्रिजेश कर्णवाल
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बॉलीवुड की फिल्म सुई धागा 28 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म की खास बात यह है कि इसमें सहारनपुर के कलाकार ब्रिजेश कर्णवाल अहम किरदार में नजर आएंगे। ऐसे में सहारनपुर के कलाप्रेमी फिल्म के रिलीज होने को लेकर उत्साहित हैं।
ब्रिजेश कर्णवाल ने मुंबई से फोन कर अमर उजाला को बताया कि सुई धागा फिल्म एक सामान्य परिवार की कहानी है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे घर का बड़ा बेटा बेरोजगार और नाकामयाब होने की वजह से किनारे कर दिया जाता है, जबकि छोटा भाई जो कमाकर घर चलाता है उसे कैसे परिवार पलकों पर बिठाकर रखता है। ब्रिजेश ने बताया कि वरुण धवन फिल्म में बड़े भाई की भूमिका में हैं। ब्रिजेश फिल्म में वरुण धवन के दोस्त बने हैं, जो हर कदम पर वरुण का साथ देते हैं। फिल्म में ब्रिजेश का नाम बिजेंदर है। फिल्म यशराज बैनर की है, जिसके प्रोड्यूसर मनीष शर्मा तथा लेखक और निदेशक शरत कटारिया हैं। ब्रिजेश इससे पहले ओमकारा, ग्रैंड मस्ती, अनारकली ऑफ आरा समेत अनेक हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं। इनके अलावा कई टीवी सीरियल में भी भूमिका निभाई है। ब्रिजेश सहारनपुर के आवास विकास के रहने वाले हैं। ऐसे में फिल्म को लेकर सहारनपुर के कलाप्रेमियों में उत्साह है।