{"_id":"5b859fa042c7924632549fba","slug":"61535483808-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससीएसटी एक्ट को खत्म करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससीएसटी एक्ट को खत्म करने की मांग
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एससीएसटी एक्ट को खत्म करने की मांग
सहारनपुर। सर्व ब्राह्मण महासभा ने केंद्र सरकार द्वारा एससीएसटी एक्ट पर अध्यादेश लाने के विरोध में धरना दिया। राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर एससीएसटी एक्ट को खत्म करने की मांग की।
हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर धरना दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुनील शांडिल्य ने कहा कि एसटीएसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट ने संशोधन किया था। इसके विरुद्ध केंद्र सरकार ने अध्यादेश लाकर जो कानून बनाया है, उससे समाज में आपसी भाईचारा खतरे में पड़ गया है। राष्ट्रीय प्रभारी पंडित अंकित शर्मा ने कहा कि सरकार वोट की खातिर समाज को बांटने का कार्य कर रही है। मंडल अध्यक्ष आनंद वत्स ने कहा कि आरक्षण से योग्यता को कुचला जा रहा है। अयोग्य लोगों को पदों पर बैठाकर देश के विकास में बांधा पहुंचाई जा रही है। डा. श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सरकार सिर्फ वोट की राजनीति कर रही है। चंद्र प्रकाश शर्मा और अनिल शर्मा ने कहा कि हमारा संगठन देशव्यापी आंदोलन कर इस कानून का विरोध करेगा। सुमित शर्मा, अरविंद वत्स, कमल नयन वेदपाठी, संजीव शास्त्री, अरूण पंडित, प्रणव शर्मा, आचार्य पंडित धीरज भारद्वाज, पंडित योगेश दीक्षित, विकास कपिल, प्रगीत कौशिक, तरूण कपिल, शिवम शर्मा, पंकज, धनंजय शर्मा, अशोक शर्मा, मोहित शर्मा, वैभव, अंकित शर्मा, सागर शर्मा, उत्तम शर्मा, सुनील शास्त्री, रामकुमार शर्मा, ऋषिपाल शर्मा मौजूद रहे।